[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

RPSC ने भर्ती परीक्षा में फिर पकड़ा फर्जीवाड़ा:डमी कैंडिडेट से एग्जाम दिलवाने वाले कैंडिडेट को पुलिस के हवाले किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

RPSC ने भर्ती परीक्षा में फिर पकड़ा फर्जीवाड़ा:डमी कैंडिडेट से एग्जाम दिलवाने वाले कैंडिडेट को पुलिस के हवाले किया

RPSC ने भर्ती परीक्षा में फिर पकड़ा फर्जीवाड़ा:डमी कैंडिडेट से एग्जाम दिलवाने वाले कैंडिडेट को पुलिस के हवाले किया

अजमेर : राजस्थान लोक सेवा आयोग ( RPSC ) द्वारा शुक्रवार को वरिष्ठ अध्यापक-विज्ञान (संस्कृत शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 में जालसाजी कर डमी कैंडिडेट को परीक्षा दिलवाने वाले अभ्यर्थी को पुलिस के सुपुर्द करते हुए आरोपी अभ्यर्थी एवं अन्य संलिप्तों के विरुद्ध पुलिस थाना, सिविल लाइंस, अजमेर में प्रकरण दर्ज करवाया गया है।

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षा में आरोपी अभ्यर्थी प्रेमराज पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम तिलवासनी, तहसील पीपाड़ सिटी, ज़िला जोधपुर द्वारा षड्यंत्र पूर्वक मूल प्रवेश में जारी फोटो को परिवर्तित कर स्वयं के स्थान पर अन्य व्यक्ति को परीक्षा में सम्मिलित कराया गया है।

आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा) परीक्षा-2022 के तहत ग्रुप-बी हेतु सामान्य ज्ञान एवं शैक्षणिक मनोविज्ञान परीक्षा दिनांक 12 फरवरी 2023 को दोपहर 2 से 4 बजे तक एवं विज्ञान विषय की परीक्षा 14 फरवरी 2023 को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक आयोजित की गई थी।

इसमें रोल नंबर 3304747 के अभ्यर्थी प्रेमराज को जोधपुर शहर में परीक्षा केन्द्र 21-0085 जयनारायण व्यास गर्ल्स सीनियर सैकण्डरी स्कूल, सिवांची गेट, जोधपुर एवं परीक्षा केन्द्र 21-0012 गवर्नमेंट नवीन सीनियर सैकण्डरी स्कूल ,मनोहरपुरा पुलिया के पास जोधपुर आवंटित किए गए थे।

परीक्षा के तहत 15 जनवरी 2024 को पात्रता जांच के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई थी। सूची में सम्मिलित आरोपी अभ्यर्थी को दस्तावेज सत्यापन हेतु मय विस्तृत आवेदन-पत्र 9 फरवरी 2024 को आयोग कार्यालय में बुलाया गया था।

आरोपी अभ्यर्थी द्वारा काउंसलिंग के दौरान प्रस्तुत दस्तावेजों, विस्तृत आवेदन-पत्र, ऑनलाइन आवेदन-पत्र एवं उपस्थिति पत्रकों की जांच करने पर यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी अभ्यर्थी द्वारा फोटो टेंपरिंग करते हुए फोटो रूपांतरित कर दोनों परीक्षा केन्द्रों पर स्वयं के स्थान पर अन्य व्यक्ति को परीक्षा में सम्मिलित कराया गया है। प्रकरण में अनुसंधान एवं विधिक कार्यवाही हेतु आयोग के अनुभाग अधिकारी द्वारा एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77