[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्लाट में भरे पानी में डूबने से बच्चे की मौत:पैर फिसलने से डूबा, तीन घंटे की तलाश के बाद निकाला शव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्लाट में भरे पानी में डूबने से बच्चे की मौत:पैर फिसलने से डूबा, तीन घंटे की तलाश के बाद निकाला शव

प्लाट में भरे पानी में डूबने से बच्चे की मौत:पैर फिसलने से डूबा, तीन घंटे की तलाश के बाद निकाला शव

कोटा : कोटा के अनंतपुरा थाना इलाके में 3 साल के मासूम की खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्चा अपने घर के बाहर खेलते-खेलते खाली प्लॉट तक पहुंचा था। वहां पैर फिसलने से पानी में डूब गया। वहीं घरवाले उसकी तलाश करते रहे।

स्थानीय पार्षद सोनू धाकड़ ने बताया कि सुभाष नगर सेकंड निवासी तुषार प्रजापति के 3 साल के बेटे भाविक कि हादसे में मौत हुई है। भाविक शुक्रवार शाम को घर के बाहर खेल रहा था। शाम करीब 6:10 तक उसे देखा गया था, उसके बाद से वह लापता हो गया था।

देर रात को प्लाट में भरे पानी में से बालक का शव निकाला जा सका
देर रात को प्लाट में भरे पानी में से बालक का शव निकाला जा सका

काफी देर तक इधर-उधर तलाश की गई बाद में इलाके में ही रहने वाली एक बच्ची ने बताया कि वह खाली प्लॉट के पास खेल रहा था जिसमें पानी भरा हुआ है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वहां तलाश किया तो बच्चे की लाश मिली। अनंतपुर थाना सीआई बृजबाला ने बताया कि 3 घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे का पता लगा। शव को एमबीएस अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया गया है।

कई खाली प्लाट पड़े

पार्षद सोनू धाकड़ ने बताया कि कई खाली प्लॉट पड़े हुए हैं जिनमें पानी भरा हुआ है। कई बार इसकी शिकायत यूआईटी में भी दे दी लेकिन आज तक कोई एक्शन यूआईटी की तरफ से नहीं लिया गया। ये प्लॉट हमेशा जान के दुश्मन बने रहते है। ना मकान मालिक न यूआईटी यहां पर कोई मकान बना रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77