वांछित अपराधियों के धरपकड़ अभियान के तहत स्थाई वारण्टी गिरफ्तार
वांछित अपराधियों के धरपकड़ अभियान के तहत स्थाई वारण्टी गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
पचेरी कलां : पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गये दो दिवसिय अभियान में गठित विशेष टीमों द्वारा स्थाई वारण्टी को किया गया गिरफ्तार। पुलिस थाना पचेरी कलां ने वांछित अपराधियों के धरपकड़ अभियान के तहत स्थाई वारण्टी को किया गिरफ्तार। विकास कुमार निवासी बाघोत थाना कनीना जिला महेन्द्रगढ हरियाणा के खिलाफ दो अलग – अलग मामलों में जारी थे दो स्थाई
पुलिस कार्यवाही : पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गये अभियान में थाना स्तर पर अलग अलग टीम गठित की जाकर टीम द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट बुहाना के न्यायालय से दो अलग अलग मामलों में जारी एक ही व्यक्ति के जारी दो स्थाई वारण्टों की पालना में विकास कुमार पुत्र जगदीश जाति गुर्जर निवासी बाघोत थाना कनीना जिला महेन्द्रगढ हरियाणा को गिरफ्तार किया गया ।
इस दौरान टीम में थानाधिकारी रणजीतसिह, एचसी शीशराम, कानि मनीष, कानि विजय आदि शामिल थे।