[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दूल्हे की गोद में दुल्हन की मौत:ससुराल से 6KM पहले टूट गई सांसें; घर में स्वागत की तैयारी मातम में बदली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

दूल्हे की गोद में दुल्हन की मौत:ससुराल से 6KM पहले टूट गई सांसें; घर में स्वागत की तैयारी मातम में बदली

दूल्हे की गोद में दुल्हन की मौत:ससुराल से 6KM पहले टूट गई सांसें; घर में स्वागत की तैयारी मातम में बदली

सीकर : ससुराल में नई दुल्हन के स्वागत की तैयारियां चल रही थी। दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर से महज 6 किमी दूर था। घर में परिवार और नाते-रिश्तेदारों के बीच हंसी-ठिठोली चल रही थी। सभी बेटा-बहू के इंतजार में थे। इस बीच एक मनहूस खबर ने हंसी की आवाज को रुदन में बदल दिया।

दुल्हन की तरह सजे घर से रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी पहुंचे। तभी पता लगा कि दूल्हा-दुल्हन की कार का एक्सीडेंट हो गया है। दुल्हन की मौत हो गई और दूल्हा घायल हो गया।

यह दर्दनाक हादसा सीकर जिले के फतेहपुर-सालासर हाईवे पर मरडातू गांव के पास बुधवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। हादसे की एक मार्मिक फोटो भी दिनभर सोशल मीडिया पर शेयर होती रही। पहले देखिए इस फोटो को…

क्रेटा कार की पिछली सीट पर लाल जोड़े में दुल्हन का शव।
क्रेटा कार की पिछली सीट पर लाल जोड़े में दुल्हन का शव।

शादी के कुछ घंटे बाद ही बिछड़े दूल्हा-दुल्हन
इस फोटो में हादसे में क्षतिग्रस्त क्रेटा कार की पिछली सीट पर सोलह शृंगार में सजी-धजी दुल्हन खुशबू (24) का शव है। जिस लाल जोड़े में उसके बाबुल ने विदा किया था, उस जोड़े में परिवार को उसका शव देखना पड़ा। हादसे में घायल दूल्हा नरेंद्र (25) पुत्र रघुवीर सिंह का सीकर के एसके अस्पताल में इलाज जारी है।

नरेंद्र लक्ष्मणगढ़ तहसील के बाटला नाउ गांव का रहने वाला है। उसकी 6 फरवरी को हरियाणा के हिसार की रहने वाली खुशबू से शादी हुई थी। नरेंद्र दुल्हन को लेकर अपने गांव के करीब तो आया, लेकिन दोनों एक साथ गृह प्रवेश नहीं कर पाए।

दूल्हा-दुल्हन की ये फोटो उनकी कार पर लगी थी।
दूल्हा-दुल्हन की ये फोटो उनकी कार पर लगी थी।

कार को डंपर ने मारी टक्कर
फतेहपुर-सालासर हाईवे पर मरडातू गांव के पास सामने से आ रहे डंपर ने दूल्हा-दुल्हन की क्रेटा कार को टक्कर मार दी थी। हादसे में खुशबू के सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। कार में दूल्हे के जीजा प्रभात और प्रभात के जीजा नितिन (32) पुत्र नेमीचंद निवासी बाडूसर (लक्ष्मणगढ़) भी मौजूद थे। नरेंद्र और नितिन गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभात को मामूली चोट आई है। डंपर को पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी ड्राइवर फरार है।

हादसे के समय दूल्हे की गोद में था दुल्हन का सिर
हमारी मीडिया टीम एसके अस्पताल पहुंची, जहां दूल्हा और उसके परिजन गमगीन हालत में रोते दिखे। कैमरे पर बोलने को कोई भी राजी नहीं था। ऑफ कैमरा परिवार ने बताया कि जिस दौरान यह हादसा हुआ, उस वक्त दुल्हन थकी हुई थी। उसने आराम करने के लिए सिर अपने पति नरेंद्र की गोद में रखा हुआ था।

खुशबू और नरेंद्र की यह फोटो उनकी वरमाला की रस्म की है।
खुशबू और नरेंद्र की यह फोटो उनकी वरमाला की रस्म की है।

दो दिन पहले थी दूल्हे की बहन की शादी
परिवार के अनुसार, दो दिन पहले ही नरेंद्र की बहन की भी शादी हुई थी। परिवार में दोहरी खुशियां थीं। रात को शादी में गए सभी लोगों ने खूब इंजॉय किया था।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे
परिवार ने बताया कि नरेंद्र बीए के बाद मास्टर्स कर रहा है। साथ ही गवर्नमेंट जॉब की तैयारी कर रहा है। खुशबू कॉलेज की पढ़ाई के साथ सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी। नरेंद्र के पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। बड़े भाई के पास खुद की बस है। परिवार खेती का काम करता है।

यह वह क्रेटा कार है, जिसका एक्सीडेंट हुआ। इस कार में दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर गांव आ रहा था।
यह वह क्रेटा कार है, जिसका एक्सीडेंट हुआ। इस कार में दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर गांव आ रहा था।

तमाशबीन बनाते रहे वीडियो
इस वीभत्स हादसे ने जहां हर किसी को झकझोर कर रख दिया, वहीं तमाशबीन वीडियो बनाते रहे। कार में मौजूद लोग जिंदगी और मौत से लड़ रहे थे। मौके से गुजर रहे लोगों ने न घायलों को कार से निकालने की कोशिश की और न ही एंबुलेंस या पुलिस को बुलाने का कष्ट किया। घायल नितिन जैसे-तैसे बाहर निकला और मदद के लिए पुलिस व परिवार को फोन किया।

Related Articles