[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

IFS Transfer List: राजस्थान सरकार ने 44 IFS अधिकारियों का किया ट्रांसफर, अरिंदम होंगे प्रधान मुख्य वन संरक्षक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

IFS Transfer List: राजस्थान सरकार ने 44 IFS अधिकारियों का किया ट्रांसफर, अरिंदम होंगे प्रधान मुख्य वन संरक्षक

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने मंगलवार देर रात वन विभाग में बड़ा बदलाव किया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 44 आईएफएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जबकि सात आईएफएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

जयपुर : राजस्थान की भजनलाल सरकार अब लगातार प्रशासिक फेरबदल कर रही है। आईएएस, आईपीएस के बाद अब आईएफएस यानी भारतीय वन सेवा के अफसरों की तबादला सूची भी जारी कर दी गई है। कार्मिक विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

राजस्थान में भारतीय वन सेवा के 44 अधिकारियों के तबादले हुए हैं। सूची में अरिंदम तोमर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कार्य आयोजना एवं वन बंदोबस्त जयपुर लगाए गए हैं। शिखा मेहरा को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक FCA जयपुर लगाया गया है। उदय शंकर-अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन) जयपुर लगाए गए हैं। राजेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) जयपुर लगाए गए हैं।

इसके अलावा के.सी.ए. अरुण प्रसाद, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रबोधन एवं मूल्यांकन) जयपुर लगाए गए हैं। राजीव चतुर्वेदी, मुख्य वन संरक्षक, जयपुर लगाए गए हैं। पी. काथिरवेल, मुख्य वन संरक्षक, भरतपुर, एसआर बैंकटेश्वर मूर्थी, मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव, उदयपुर, डॉ. चंदाराम मीणा, मुख्य वन संरक्षक, कार्य आयोजना एवं बंदोबस्त, जयपुर, अनूप के आर, मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक, रणथंभौर, सवाई माधोपुर, रूप नारायण मीणा, सदस्य सचिव, राजस्थान जैव विविधता मंडल, जयपुर और राम करन खेरवा, मुख्य वन संरक्षक, कोटा लगाया गया है।

Related Articles