शिमला में 151 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
शिमला में 151 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा
शिमला : शिमला में 7 फरवरी बुधवार को बोहरा वाले शिवालय से होली का चौक होते हुए पूरे ग्राम में बैंड बाजे से महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। गजानन शर्मा व राधा कृष्ण शर्मा ने बताया कि बुधवार 8फरवरी को सुबह 8 बजे हवन किया जायेगा। तथा सुबह 11 बजे से दिनभर भंडारा चलेगा। जिसमे आसपास के गावों के लोग भी भाग लेंगे। ग्राम शिमला में बोहरा वाले शिवालय में शिव दरबार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ मंगलवार 6 फरवरी को किया गया। 7 फरवरी को 151 कलश की यात्रा निकाली गई तथा तीन दिन तक विद्वान पंडित मामचंद मिश्रा के सानिध्य में पांच पंडितों ने शिव स्त्रोत के पाठ किए।कार्यक्रम संयोजक गजानंद बोहरा व एडवोकेट राधाकृष्ण शर्मा ने 08 फरवरी को शिव दरबार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रात हवन कर मूर्तियों की स्थापना की जाएगी इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा।
कलश यात्रा में मामचंद मिश्रा, गजानंद शर्मा, राधा कृष्ण शर्मा, पवन कौशिक, रमेश चंद्र शर्मा, पवन कुमार शर्मा, श्याम सुंदर थानेदार, सत्यनारायण शर्मा, शंभू दयाल शर्मा, रामानंद शर्मा, सतपाल यादव, कृष्ण फौजी, उप सरपंच बिल्लू यादव, जले सिंह यादव, बजरंग लाल, बबलू, आचार्य अभिमन्यु पाराशर, कपिल शर्मा, कृष्ण यादव, राजेंद्र यादव, सूबेदार फूलचंद सहित सैकड़ो पुरुष व महिलाएं थी
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019732


