खेतड़ी में एसडीएम ने किया अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण:खाने की गुणवत्ता कम मिलने पर सुधार करने के दिए निर्देश
खेतड़ी में एसडीएम ने किया अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण:खाने की गुणवत्ता कम मिलने पर सुधार करने के दिए निर्देश
खेतड़ी : खेतड़ी में संचालित अन्नपूर्णा रसोई का मंगलवार को एसडीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रसोई में आमजन को मिलने वाले खाने की गुणवत्ता कम पाए जाने पर व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए गए है।
एसडीएम जयसिंह चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से सरकारी संस्थाओं में आमजन को बेहतर लाभ मिल सके। इसके लिए निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार करने के प्रयास किए जा रहे है। इसी क्रम में अन्नपूर्णा रसोई के निरीक्षण के दौरान रसोई में आने वाले लोगों को खाने की गुणवत्ता कम होने की शिकायत मिली थी। जिस पर अन्नपूर्णा रसोई की जांच की गई तो रसोई में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता सही नहीं पाई गई।
इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से रसोई में आमजन को दिए जाने वाले खाने की क्षमता भी बढ़ाने के निर्देश दिए गए, लेकिन रसोई में सही क्षमता से खाना नहीं देने की बात सामने आई है। इस दौरान रसोई में दिए जाने वाले खाने की जानकारी जुटाकर रसोई संचालकों को साफ-सफाई, खाने में आचार देने व खाने की गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश दिए गए है।
उन्होंने बताया कि जल्द ही दोबारा से रसोई का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बावजूद भी मिली हुई कमी में सुधार नहीं किया गया तो संबंधित के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा एसडीएम ने अन्नपूर्णा रसोई के पास बने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया, जहां सभी कार्मिक समय पर उपस्थित मिले। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में सीबीईओ जितेंद्र कुमार सुरोलिया से खेतड़ी उपखण्ड मे कुल कितने उच्च माध्यमिक स्कूल व उनमें कार्यरत कार्मिकों की जानकारी हासिल कर निर्धारित समय के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर सीबीईओ जितेंद्र सुरोलिया, पालिका एसआई सुनील सैनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037325


