शिमला में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा सम्मेलन का हुआ आयोजन, उमड़ा भारी जनसैलाब
शिमला में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा सम्मेलन का हुआ आयोजन, उमड़ा भारी जनसैलाब

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा
शिमला : अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा का सम्मेलन ग्राम शिमला के खेल मैदान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व गृह राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह यादव ने की। मुख्य अतिथि जगदीश यादव चेयरमैन ओबीसी आयोग नई दिल्ली थे।
विशिष्ट अतिथि पूर्व हरियाणा डिप्टी स्पीकर बहन संतोष यादव, नरेश यादव पूर्व विधायक अटेली, दिनेश यादव प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय यादव महासभा राजस्थान, सत्यव्रत शास्त्री प्रदेश प्रवक्ता भाजपा हरियाणा, मदन यादव कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय महासभा, शकुंतला यादव पंचायत समिति सदस्य बुहाना, राव ईश्वर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष युवक कांग्रेस, गजानंद यादव, ओमप्रकाश सरपंच, मदन यादव प्रदेश अध्यक्ष यादव महासभा, कालू सिंगर, दिनेश यादव युवा प्रदेश अध्यक्ष, वीरेंद्र यादव महामंत्री, राव ईश्वर सिंह, सुमेर सिंह, जगदेव सरपंच, एडवोकेट गजानंद यादव, सतपाल, डाड़ा फतेहपुरा सरपंच ओमप्रकाश, अतर सिंह, बसीरपुर सरपंच, प्रदीप सरपंच जादूपुर, शेर सिंह सचिव जयपुर, महेंद्र, हनुमान, बबलू मैनेजर, विजय सिंह यादव, सतपाल सिंह यादव पूर्व डेलीगेट, सतपाल यादव शहर अध्यक्ष अलवर, धर्मपाल यादव प्रदेश महामंत्री राज पेंशनर मंच आदि थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल शर्मा ने किया। स्वागत भाषण राव ईश्वर सिंह ने दिया। कार्यक्रम संयोजक विपिन यादव ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर हरियाणा के प्रसिद्ध कलाकार कालू सिंगर व दयाल भोजासरिया एंड पार्टी ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। अंतराष्ट्रीय गायक कालू यादव ने यादवों के गाने सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जगदीश यादव ने कहा कि राजस्थान सरकार ने एक भी यादव को मंत्री नही बनाया। इसकी यादव समाज में सरकार के खिलाफ बड़ी टीस है। सरकार ने यादवों को मंत्रिमंडल में शामिल नही करके उनके साथ अन्याय किया है।
अहीर रेजिमेंट हमारा हक है। और वो हम लेकर रहेंगे। यादवों को अब जागना होगा। तभी समाज आगे बढ सकेगा।
पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव ने कहा कि अब समय आ रहा है कुछ समय बाद ही लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं हम सब यादव समाज के सदस्यों को एकजुट होना होगा तथा अपने यादव प्रत्याशी को विजई बनाकर लोकसभा में भेजना होगा ताकि वह अपनी मांग उठा सके अब वह समय नहीं है कि हम सब यादव समाज के लोग अलग-अलग गुटों में बट कर रहे हम सबको मिलजुल कर एक होना होगा तथा हमारी मांग को आगे केंद्र सरकार तक पहुंचाना होगा हमारी अहीर रेजिमेंट की मांग जायज है इसको सरकार को मानना चाहिए पूर्व में कांग्रेस सरकार में हमारे राजस्थान में यादव समाज के मंत्री थे लेकिन अबकी बार भाजपा सरकार ने एक भी यादव को मंत्री नहीं बनाया इसका हमें काफी मलाल है। कार्यक्रम को हरियाणा प्रदेश प्रवक्ता भाजपा सत्यव्रत शास्त्री, निर्देश यादव, गजानंद एडवोकेट, शक्ति सिंह पीटीआई, राव ईश्वर सिंह, विपिन यादव सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। मेहाड़ा थानाधिकारी राजवीर सिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते की माकूल व्यवस्था थी।
इस अवसर पर नरेश यादव, भूपेंद्र सिंह डीएसपी, रविकांत यादव, बनवारीलाल यादव, सत्यपाल थानेदार, राजकुमार यादव, सवाई सिंह यादव, दलीप सिंह, लूणकरण यादव, सूबेदार मेजर कन्हैयालाल, सूबेदार कप्तान साहब नरेश यादव, दौलत सिंह, नरेश यादव, फूलचंद, अशोक कुमार, राजेंद्र बाबू, बबलू मैनेजर, विजयपाल सिंह, यशपाल यादव, सत्यपाल डेलीगेट, हवासिंह मास्टर, सुरेश पचेरिया, नवीन यादव, नवीन प्रिंसिपल, राजकुमार गुरुजी, महेंद्र मास्टर, वीरेंद्र मास्टर, रोशन लाल, प्रदीप शर्मा, धर्मवीर यादव, नवीन यादव, मंगतुराम सूबेदार, जीवाराम, विकास, प्रदीप, कृष्ण कुमार यादव, दौलत यादव, नरेश यादव, अशोक निर्माण, सोहनलाल हवलदार, राजेंद्र यादव, मादाराम यादव, ताराचंद दूधिया, लालचंद हवलदार, भरत शर्मा, प्रदीप यादव, पवन कुमार, भागीरतमल मास्टर सतपाल गणेशपुरा, सुनील कुमार, विनोद कुमार सहित सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद थे।