[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टाई गांव में गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान शुरू, प्रशासन की पहल से ग्रामीणों को राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंडावाराजस्थानराज्य

टाई गांव में गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान शुरू, प्रशासन की पहल से ग्रामीणों को राहत

कलक्टर के निर्देश पर अधिकारी पहुंचे मौके पर, नाले की सफाई और नए चैंबर का काम शुरू

मंडावा : ग्राम पंचायत टाई में श्मशान भूमि की ओर जाने वाले आम रास्ते पर लंबे समय से जमा गंदे पानी की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला कलक्टर अरुण गर्ग के निर्देश पर पंचायत समिति मंडावा के विकास अधिकारी अमित चौधरी और सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आशीष मंगलवार को मौके पर पहुंचे और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सामने आया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से पूर्व में बनाए गए नाले में मिट्टी और गाद जमा होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही थी। इसके चलते लंबे समय से आम रास्ते पर गंदा पानी जमा था और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

नाले की सफाई के साथ बनेगा नया चैंबर

अधिकारियों ने मौके पर ही समस्या के स्थायी समाधान के लिए नाले की सफाई कर मिट्टी और गाद हटाने, पानी की निकासी के लिए नया चैंबर बनाने तथा रास्ते पर जमा पानी की तत्काल निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए जाने के बाद ग्राम पंचायत ने बिना देरी किए रास्ते पर जमा गंदे पानी की निकासी का काम शुरू कर दिया। इसके साथ ही पुराने नाले की सफाई और नए चैंबर के निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया।

बारिश में भी जलभराव से मिलेगी राहत

विकास अधिकारी अमित चौधरी ने बताया कि नाले की पूरी तरह सफाई और नए चैंबर का निर्माण होने के बाद पानी की निकासी सुचारू हो जाएगी। इससे श्मशान भूमि की ओर जाने वाले रास्ते पर लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है। बारिश के दौरान भी पानी जमा होने की समस्या कम होगी और ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन का जताया आभार

लंबे समय से चली आ रही समस्या पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में संतोष है। मौके पर मौजूद कृष्ण कुमार भार्गव, शेखर, शंभू जोशी सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए जिला कलक्टर और संबंधित विभागों का आभार जताया।

ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान होने से न केवल आम रास्ते पर आवागमन सुगम होगा, बल्कि बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से भी बड़ी राहत मिलेगी।

Related Articles