[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पांच दिन की जांच के बाद CA पर केस:शेल कंपनियों के जरिए विदेश में पैसे भेजने का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

पांच दिन की जांच के बाद CA पर केस:शेल कंपनियों के जरिए विदेश में पैसे भेजने का आरोप

पांच दिन की जांच के बाद CA पर केस:शेल कंपनियों के जरिए विदेश में पैसे भेजने का आरोप

रींगस : रींगस कस्बे के सीए विनय कुमार जोशी के खिलाफ आयकर विभाग ने धोखाधड़ीपूर्वक विदेश में धन भेजने सहित कई आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि फर्जी और काल्पनिक शेल संस्थाओं के माध्यम से भारत से विदेश धन भेजने में सीए ने सहयोग किया। मामले में अंकित दरड़ा और निखिल हरवानी को भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस थाना प्रभारी राजेंद्र कमांडो ने बताया कि आगरा स्थित उप आयकर निदेशक (अन्वेषण) यूनिट-1 के आयकर निरीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, आयकर विभाग की टीम 18 अगस्त को सीए विनय जोशी के घर पहुंची थी। टीम ने करीब पांच दिन तक पूछताछ और जांच की। इस दौरान कई दस्तावेज भी जब्त किए गए।

फर्जी संस्थाओं के नाम पर विदेश भेजे पैसे

आयकर विभाग के अनुसार, तलाशी के दौरान ऐसे प्रमाण-पत्र मिले, जिनके आधार पर बिना उचित सत्यापन के भारत से विदेश धन भेजा गया। विभाग का आरोप है कि इन प्रमाण-पत्रों में कई धन प्रेषक संस्थाओं और अन्य संस्थाओं के संबंध में झूठे प्रमाणीकरण किए गए थे।जांच में ये संस्थाएं शेल और कथित तौर पर फर्जी पाई गईं। विभाग के अनुसार, इन्हीं प्रमाण-पत्रों के आधार पर बड़ी मात्रा में धनराशि भारत से बाहर भेजी गई।

कर चोरी और दस्तावेजों में जालसाजी का आरोप

आयकर विभाग ने इसे व्यापक धोखाधड़ी, कर चोरी, षड्यंत्र और महत्वपूर्ण दस्तावेजों में जालसाजी का मामला बताया है। विभाग का दावा है कि तलाशी के दौरान मिले साक्ष्यों से विदेशी धन-प्रेषण सिंडिकेट में सीए विनय जोशी की सक्रिय भूमिका सामने आई। शिकायत के मुताबिक, सीए की ओर से जारी किए गए कथित झूठे प्रमाण-पत्रों के आधार पर संबंधित संस्थाओं के कहने पर धन प्रेषण की अनुमति दी गई।

अंकित दरड़ा और निखिल हरवानी के नाम भी सामने आए

पुलिस के अनुसार, सीए विनय जोशी ने अपने बयान में दावा किया कि वह अंकित दरड़ा और निखिल हरवानी के निर्देशों पर काम कर रहे थे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तीनों ने मिलकर बड़े स्तर पर धोखाधड़ी की योजना बनाने और उसे संचालित करने में भूमिका निभाई। आयकर विभाग का आरोप है कि जोशी ने दस्तावेजों की जालसाजी करने और कथित धोखाधड़ीपूर्ण गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने में आपराधिक भूमिका निभाई।

तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

पुलिस ने सीए विनय जोशी के साथ अंकित दरड़ा पुत्र गौतम दरड़ा निवासी शोभागपुरा, उदयपुर और निखिल हरवानी पुत्र अनूप हरवानी निवासी आगरा गेट, अजमेर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आयकर विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे जांच कर रही है।

Related Articles