[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं विधानसभा भाजपा की गांव चलो अभियान कार्यशाला संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं विधानसभा भाजपा की गांव चलो अभियान कार्यशाला संपन्न

झुंझुनूं विधानसभा भाजपा की गांव चलो अभियान कार्यशाला संपन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित गांव चलो अभियान की झुंझुनूं विधानसभा की कार्यशाला स्थानिय फौज का मोहल्ला स्थित राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम के जिला संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा बगड़, झुंझुनूं विधानसभा प्रत्यशी रहे निश्चित बबलु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील लांबा, झुंझुनूं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भादरमल स्वामी, बगड़ मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, कुलोद मंडल अध्यक्ष सतीश खीचड़, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष राकेश सहल, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष इंद्राज सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुधा पवार बतौर अतिथि उपस्थित रहे ।

इस मौके पर भाजपा नेता बबलु चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व में तीव्र गति के साथ विकास की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता करेेंगे। मुख्य वक्ता राकेश शर्मा बगड़ ने कहा कि भाजपा के गांव चलो अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक गांव गांव घर-घर तक पहुंचाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता करेेंगे। इसके लिए शहर के कार्यकर्ता प्रवासी के रूप में प्रत्येक गांव में 24 घंटे रहेेंगे तथा ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता शहर के प्रत्येक बूथ पर 24 घंटे प्रवास कर केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताएंगे। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। स्वागत भाषण नगर उपाध्यक्ष ललित जोशी ने दिया जबकि धन्यवाद महिला मोर्चा की ममता शर्मा ने किया। कार्यशाला का समापन राष्ट्रगण के साथ किया गया।

इस मौके पर नगर माहामंत्री दिलीप सैनी, नगर उपाध्यक्ष महेंद्र सोनी, विकास पुरोहित, जगदीश गोस्वामी, नगर मंत्री गायत्री पुजारी, कैलाश कुमावत, कपिल सोनी, गणेश सोनी, बुधराम कुमावत, ख्याली राम कुमावत, मंजू चौहान, श्रावण कुमार सैनी, सरोज सोनी, उर्मिला महमिया, रोहन सैनी, शंभू नेहरा, एडवोकेट महेंद्र कुमावत, अनिल कुमार जोशी, हरि किशन शुक्ला, देविका सेन, सौरभ जोशी, संदीप गोयल, सीए लोकेश आग्रवाल, विकास आग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष असगर अली पहाड़ियान, लीलाधर पुरोहित, पार्षद विजय कुमार सैनी, प्रकाश जांगिड़, कुलदीप चौधरी, मुकेश शर्मा बुढ़ाना, सुशील कुमार पचलंगिया, मुकेश महमिया, महेंद्र सोनी मणि विहार, सुरेश सैनी, गोपाल सिंह, नरेश शर्मा बगड़, सुरेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, नत्थू सिंह साहित बड़ी संख्या में झुंझुनूं विधानसभा से भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62