[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व सांसद अहलावत व चेयरमैन पुष्पा गुप्ता ने चाणक्यपुरी में नवनिर्मित बस स्टैंड का किया उद्घाटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

पूर्व सांसद अहलावत व चेयरमैन पुष्पा गुप्ता ने चाणक्यपुरी में नवनिर्मित बस स्टैंड का किया उद्घाटन

पूर्व सांसद अहलावत व चेयरमैन पुष्पा गुप्ता ने चाणक्यपुरी में नवनिर्मित बस स्टैंड का किया उद्घाटन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विकास शर्मा 
सूरजगढ़ : कस्बे के वार्ड 2 में चाणक्यपुरी स्थित नवनिर्मित बस स्टैंड का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद संतोष अहलावत सहित चेयरमैन पुष्पा गुप्ता ने उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद नए बस स्टैंड का दौरा किया व भूमि पूजन भी किया व बसों को चलाने को हरी झंडी दी। पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने कहा कि लंबे समय से बस स्टैंड की मांग चली आ रही थी।
चेयरमैन पुष्पा गुप्ता की सक्रियता व विकास की सोच के चलते बस स्टैंड का निर्माण किया गया ताकि आमजन को सुविधा मिल सके। अहलावत ने कहा कि बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। चेयरमैन गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। लंबे समय से बस अड्डा नहीं होने से यात्रियों को सडक खड़ा होकर बस का इंतजार करना पड़ता था। बताया कि अब बस अड्डा शुरू होने के बाद यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस मोके पर मौजूद आरिफ कुरेशी में बस स्टैंड पर कुलर लगाने की घोषणा की।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी हेमंत कुमार तंवर, जिला व्यापार संघ अध्यक्ष सेवाराम गुप्ता, पूर्व पार्षद बाबूलाल चेतीवाल, पार्षद नरेंद्र सिंह शेखावत, पार्षद महावीर सैनी, पार्षद राजेंद्र सोंकारिया, पार्षद आरिफ कुरैशी, पार्षद कैलाश शर्मा, पूर्व पार्षद अशोक सेन, बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट सोमवीर खीचड़, पूर्व चेयरमैन नरेश वर्मा, जितेंद्र महमियां, पूर्व पार्षद राकेश नांदवाल, संतोष कुमावत संदीप शर्मा, मनोज शर्मा वेघ अरुण पुष्करणा, पार्षद हवा सिंह यादव, पार्षद नरेंद्र चेजारा, पार्षद प्रतिनिधि भूपेश शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि राहुल जेदिया, एडवोकेट रघुनाथ चेजारा, एडवोकेट भारत भूषण शर्मा, एडवोकेट अभिषेक सेवदा, एडवोकेट अशोक शर्मा, एडवोकेट पवन कुमावत, प्रहलाद सेन, सिराजुद्दीन कुरैशी, इकबाल कुरैशी, धर्मवीर चंदेलिया, कालू चंदेलिया अयूब खान, शंभू चेतीवाल, कृष्ण कुमार बडसीवाल, गोविंद चेतीवाल, फूलचंद चेतीवाल, गंगाधर मावर, राजकुमार बडगूजर, मालीराम नायक नरेश भार्गव, सजन जांगिड़ साहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आधुनिक शौचालय का उद्घाटन, शौचालय निर्माण को लेकर जताई नाराजगी
लंबे समय से उद्घाटन का इंतजार कर रहे आधुनिक शौचालय का भी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद संतोष अहलावत व अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता ने उद्घाटन किया। पूर्व सांसद अहलावत व चेयरमैन गुप्ता ने कहा कि आधुनिक शौचालय जनता की मांग और मूलभूत आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा सरकार में बनाया गया था जिसका कांग्रेस कार्यकाल में दुर्भावना रखते हुए उद्घाटन तक नहीं किया गया।आधुनिक शौचालय के निर्माण होने से स्थानीय व्यापारियों के साथ साथ बाजार में आने वाली जनता, बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। आधुनिक शौचालय में महिलाओं के लिए तथा पुरुषों के लिए यूरिनल तथा केयरटेकर कक्ष का निर्माण कराया गया है। उद्घाटन के दौरान शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री व गुणवत्ता को नजरअंदाज किए जाने को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद संतोष अहलावत और चेयरमैन पुष्पा गुप्ता ने नाराजगी जाहिर की मौके पर ही मौजूद अधिशासी अधिकारी हेमंत कुमार तंवर को मामले की जांच के आदेश दिए गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62