पांच -पांच हजार के तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार:घर में घुसकर कर दिया था जानलेवा हमला, हाथ पैर तोड़ दिए थे
पांच -पांच हजार के तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार:घर में घुसकर कर दिया था जानलेवा हमला, हाथ पैर तोड़ दिए थे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : झुंझुनूं की गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में 5-5 हजार के तीन ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में रमेश कुमार (29) पुत्र कुन्दन लाल शर्मा, लोकेन्द्र सिंह उर्फ लोकेश सिंह (20) दलीप सिंह (25) पुत्र गोकुल सिंह निवासी टीटनवाड़, थाना गुढ़ागौड़जी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने करीब डेढ महीने पहले रात के समय एक घर में घुसकर एक महिला व उसके पति पर धारधार जानलेवा हमला कर दिया था। महिला के पति के दोनों पैर व हाथ को तोड़ दिए थे। परिवार के अन्य सदस्यों को बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी।
इस संबंध में टीटनवाड़ निवासी महेश कुमार जांगिड़ ने 9 दिसंबर 2023 को गुढ़ागौड़जी थाना में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि 8 दिसंबर को रात 10 बजे रमेश कुमार उर्फ छोटू, लोकेश सिंह, दिलीप सिंह समेत 3-4 अन्य व्यक्ति बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए। हाथों में सरिये, बरछी, बन्दुक थी। जान से मारने की नियत से घर में घुसकर उसकी भाभी के साथ छेड़छाड़ करते हुए हाथा पाई करने लग गये। शोर शराबा सुनकर उसका भाई पूर्णमल आया तो सभी लोगों ने सरिये बरछी व अन्य धारधार हथियार से उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। उसके भाई के दोनों पैर व बाए हाथ को तोड़ दिया है और शरीर पर भी अन्य जगह गंभीर चोट आई है तथा पूर्णमल के चिलाने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग आये तो उन्हें देखकर रमेश उर्फ छोटू ने बन्दुक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और घर के अन्दर तोड़ फोड़ करने लग गये।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियां की तलाश की। बदमाशों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार का ईनाम घोषित किया। बुधवार को मुखबीर की सूचना पर आरोपियां को थाना क्षेत्र के हुक्कपुरा रोड़ से दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।