स्कूल में विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण किया
स्कूल में विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण किया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा
शिमला : राजकीय महादेवी खेडवाल अंग्रेजी माध्यम स्कूल शिमला में हरिराम बोहरा स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट शिमला के सौजन्य से ट्रस्ट के संस्थापक कृष्ण कुमार पुत्र जग राम यादव निवासी शिमला की ओर से विद्यालय में अध्यनरत समस्त छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए समारोह के मुख्य अतिथि रामानंद शर्मा थे समारोह की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल पुरुषोत्तम शर्मा ने की विशिष्ट अतिथि आचार्य अभिमन्यु पाराशर थे।
इस अवसर पर प्रिंसिपल पुरुषोत्तम शर्मा ने स्वेटर प्रदान करने के लिए कृष्ण कुमार का आभार व्यक्त किया। रामानंद शर्मा ने कहा कि दान देने से धन कभी भी नहीं घटता है हमें पर चढ़कर दान देना चाहिए तथा शिक्षा के मंदिर में दिया हुआ दान कभी भी निष्फल नहीं जाता है।
इस अवसर पर राजकुमार यादव, विक्रम सिंह, सुधा कौशिक, रणवीर सिंह, अजय सिंह, महेंद्र कुमार, राजपाल, दिनेश मीणा, सुरेश कुमार, शीला, सुशीला, प्रियंका, निधि, सरोज, ललिता आदि मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040042


