महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई:कलेक्टर ने कहा – गांधीजी के बताए मार्ग में हर समस्या का समाधान
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई:कलेक्टर ने कहा - गांधीजी के बताए मार्ग में हर समस्या का समाधान
नीमकाथाना : महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय छावनी में जिला स्तरीय शहीद दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने कहा कि हमें महात्मा गांधी के आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने जो मार्ग बताया उससे हर समस्या का समाधान हो सकता है। इस अवसर पर महात्मा गांधी के प्रिय भजनों का गायन हुआ। साथ ही सभी ने मौन रखकर अपनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में एडीएम अनिल कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039128


