यमुना के पानी को लेकर 8वें दिन धरना जारी:वक्ता बोले – पानी हमारा हक, जल्दी ही समाधान नहींं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा
यमुना के पानी को लेकर 8वें दिन धरना जारी:वक्ता बोले - पानी हमारा हक, जल्दी ही समाधान नहींं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा
शिमला : यमुना के पानी को लेकर आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा है। लगातार आठवे दिन भी शिमला गांव में धरना जारी रहा। उप सरपंच भोलाराम यादव ने यमुना पानी हमारा हक है।
हरियाणा राजस्थान के बीच फंसे यमुना जल मुद्दे को हल करवाने के लिए राजनेताओं व पार्टियों को जगाने के लिए आम आदमी को संघर्ष से जुड़ना होगा।
जयसिंह प्रधान ने कहा कि हरियाणा और राजस्थान में दोनों जगह बीजेपी की ही सरकार है ऐसे में ये मुद्दा आसानी से हल हो सकता है। यदि शीघ्र ही सरकार ने इस और ध्यान नहीं दिया तो चक्काजाम किया जायेगा।
धरने पर आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाई गई। विपिन विक्रम ने कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र ही कोई समाधान नहीं किया तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जायेगा। इस दौरान बाबूलाल यादव बास, सज्जन सिंह, नरेंद्र सिंह, मनोहर लाल, ओमप्रकाश, मोहित, होशियार सिंह, हनुमान बास, रामचंद्र, रामावतार, बाबूलाल पंच, विनोद, अशोक कुमार, जयसिंह, सुनील कुमार, सतपाल, हजारी लाल पंच, राजा, ओमप्रकाश यादव हंसराज निर्माण, कनवर लाल वाल्मीकि सहित अनेक लोग धरने पर मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039209


