चिड़ावा में बाइक को मारी टक्कर:हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार, बड़ा हादसा टला
चिड़ावा में बाइक को मारी टक्कर:हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार, बड़ा हादसा टला
चिड़ावा : चिड़ावा में एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस दौरान मौके पर कोई मौजूद नहीं था। घटना के बाद ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया। शहर की गोशाला रोड पर वार्ड 24 स्थित तामड़ायत मोहल्ला निवासी आकाश रात को दस बजे घर के बाहर बाइक खड़ी कर सोने चला गया था। आधी रात के करीब जोरदार धमाके की आवाज आई। बाहर देखा तो बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और एक गाड़ी तेजी से जाती हुई नजर आई। इस दौरान पास लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो एक बाइक रात में पौने 12 बजे एक तेज रफ्तार कार उसकी बाइक को टक्कर मार देती है। इसके बाद ड्राइवर कार लेकर मौके से फरार हो जाता है।
आशीष ने कहा कि अगर ये ही घटना कुछ घंटे पहले होती को बड़ा हादसा हो जाता। मोहल्लेवासियों ने बताया कि इस मार्ग पर मुख्य बाजार से लेकर मंड्रेला रोड तक एक भी ब्रेकर नहीं है। ऐसे में वाहन चालक तेज रफ्तार में वाहन यहां से ले जाते हैं। इसलिए वार्डवासियों ने मांग की है कि यहां पर रास्ते में कम से कम तीन जगह ब्रेकर भी बनाए जाएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039209


