[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अमर शिक्षण संस्थान, ढाणी बाढ़ाण ने किया सहयोग एक पहल एनजीओ का सम्मान।


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अमर शिक्षण संस्थान, ढाणी बाढ़ाण ने किया सहयोग एक पहल एनजीओ का सम्मान।

अमर शिक्षण संस्थान, ढाणी बाढ़ाण ने किया सहयोग एक पहल एनजीओ का सम्मान।

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर अमर शिक्षण संस्थान, ढाणी बाढ़ाण (खेतड़ी) ने सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय कार्य करने पर सहयोग एक पहल संस्थान, सिंघाना के पदाधिकारियों को फूलमाला एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया।

अमर शिक्षण संस्थान की प्रधानाचार्या शीतल खांडा ने बताया कि आज गणतंत्र दिवस के पर्व पर सामाजिक सेवा में विशेष कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया है। इसी कड़ी में जरूरतमंदों की मदद करने वाली एनजीओ सहयोग एक पहल संस्थान के अध्यक्ष डीपी सैनी, महासचिव अजीत जांगिड़, उपाध्यक्ष भोजराज उर्फ रवि कुमार मीणा को फूलमाला एवं साफा पहनकर सम्मानित किया।

गौरतलब है कि अमर शिक्षण संस्थान के निदेशक कर्नल रामवतार रिटायरमेंट के बाद से ही बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने साथ ही सामाजिक सेवा में कार्य कर रहे लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस के इस समारोह में संस्थान के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। एनजीओ अध्यक्ष डी पी सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है आज जरूरतमंदों की मदद करने के लिए लोगो को जागरूक करने की जरूरत है साथ ही बच्चों को कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62