[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गणतंत्र दिवस पर इंटरनेशनल निशानेबाज समेत 66 सम्मानित:स्कूली बच्चों ने योगाभ्यास कर दी सांस्कृतिक प्रस्तुति, यूडीएच मंत्री ने किया ध्वजारोहण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

गणतंत्र दिवस पर इंटरनेशनल निशानेबाज समेत 66 सम्मानित:स्कूली बच्चों ने योगाभ्यास कर दी सांस्कृतिक प्रस्तुति, यूडीएच मंत्री ने किया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस पर इंटरनेशनल निशानेबाज समेत 66 सम्मानित:स्कूली बच्चों ने योगाभ्यास कर दी सांस्कृतिक प्रस्तुति, यूडीएच मंत्री ने किया ध्वजारोहण

सीकर : सीकर में आज 75 वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सीकर में मुख्य समारोह का आयोजन सीकर जिला खेल स्टेडियम में हुआ। जिसमें यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने ध्वजारोहण किया।

इस दौरान सीकर विधायक राजेंद्र पारीक,नगर परिषद सभापति जीवण खां,जिला प्रमुख गायत्री कंवर,पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी सहित कई जनप्रतिनिधि और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

देशभक्ति गानों पर परफॉर्म करते हुए स्टूडेंट्स।
देशभक्ति गानों पर परफॉर्म करते हुए स्टूडेंट्स।

कार्यक्रम शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि झाबर सिंह खर्रा सीकर के जयपुर रोड स्थित शहीद समारक पहुंचे। जहां उन्होंने पुष्पचक्र अर्पित किया। इसके बाद वह सीकर के जिला खेल स्टेडियम पहुंचे। जहां ध्वजाहरोहण के साथ ही कार्यकम की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम में मौजूद सीकर एसपी परिस देशमुख और कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी।
कार्यक्रम में मौजूद सीकर एसपी परिस देशमुख और कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी।

मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने मार्च पास्ट की सलामी और परेड का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम एक दौरान सीकर के स्कूली बच्चों ने योगभ्यास किया और कई सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। कार्य्रकम में सीकर के प्रिंस स्कूल के बैंड द्वारा भी आकर्षक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गई।

कार्यक्रम में एडीएम ओमप्रकाश विश्नोई ने राज्यपाल का संदेश पढ़ा। जिला स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला स्तर पर 66 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रिंस एकेडमी सहित अनेक स्कूलों के बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे रहे हैं।

निशानेबाज दीपेंद्र को सम्मानित करते हुए।
निशानेबाज दीपेंद्र को सम्मानित करते हुए।

कार्यक्रम में निशानेबाज दीपेंद्र सहित 66 लोग हुए सम्मानित
सीकर में जिलास्तरीय कार्यक्रम में निशानेबाज दीपेंद्र सहित कुल 66 लोगों को सम्मानित किया गया। निशानेबाज दीपेंद्र अब तक दर्जनों मैडल जीत चुके हैं।

दीपेंद्र सीकर के सांवलोदा लाडखानी के रहने वाले हैं, जो 50 मीटर रायफल पीपसाइट के पिछले 6 साल से टॉप निशानेबाज है। इन्होंने बचपन में पत्थरों से बोतल तोड़कर प्रैक्टिस करना शुरू करना शुरू किया था।

डॉ. शिबा सेठी,डॉ परमेश पचार,मनमोहन सिंह,राजेश कुमार जोशी,विनोद कुमार दाधीच,रामगोपाल शर्मा,सुखदेव सिंह,तनेश कुमार वर्मा,रमेश कुमार शर्मा,अजय कुमार सैनी,दीपेंद्र सिंह शेखावत,अंजलि शेखावत,इब्राहिम खान,रेशम नारनोलिया,आकाश पंवार,सुनीता रेवाड,राकेश कुल्हरी,नरेंद्र कुमार,महावीर सिंह,प्रताप सिंह जोधा,सोहनलाल शर्मा,सागरमल सैनी,जितेंद्र कुमार सैनी,मोहम्मद इसहाक सहित अन्य लोग सम्मानित हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad