[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झंडा लगाने गया कर्मचारी बिल्डिंग से गिरा:आग में कूदीं बेटियां, राज्यपाल के लिए डॉग लाया गुलदस्ता; PHOTOS में देखें- राजस्थान में गणतंत्र दिवस का जश्न

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झंडा लगाने गया कर्मचारी बिल्डिंग से गिरा:आग में कूदीं बेटियां, राज्यपाल के लिए डॉग लाया गुलदस्ता; PHOTOS में देखें- राजस्थान में गणतंत्र दिवस का जश्न

झंडा लगाने गया कर्मचारी बिल्डिंग से गिरा:आग में कूदीं बेटियां, राज्यपाल के लिए डॉग लाया गुलदस्ता; PHOTOS में देखें- राजस्थान में गणतंत्र दिवस का जश्न

जयपुर : 75वां गणतंत्र दिवस प्रदेशभर में आज जोश और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह राजधानी जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में हुआ। यहां राज्यपाल कलराज मिश्र ने झंडारोहण किया और परेड की सलामी ली। यहां पुलिस के डॉग स्क्वॉयड, घुड़सवारों ने बेहतरीन करतब दिखाए। जिला स्तरीय कार्यक्रमों में भी बच्चों ने शानदार परफॉर्मेंस दी।

चित्तौड़गढ़ में तो बेटियों ने फायर रिंग में से छलांग लगाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इससे पहले आज सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओटीएस और बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण किया। वहीं, डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने दूदू में और प्रेमचंद बैरवा ने झुंझुनूं में ध्वजारोहण किया।

बड़ी चौपड़ पर कांग्रेस की ओर से दक्षिण दिशा में झंडा फहराया गया। गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प है कि राजस्थान को देश में अग्रणी बनाकर रहेंगे। प्रदेश के विकास के लिए जरूरी है कि सभी आग आएं।

अब PHOTOS में देखिए- गणतंत्र दिवस की झलकियां….

जयपुर के आराध्य गोविंद देवजी को तिरंगे के रंग की पोशाक पहनाई गई।

जयपुर में राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ प्रदेश के कई वीवीआईपी शामिल हुए।

पुलिस डॉग स्क्वॉड टीम के मेंबर सुजैन ने राज्यपाल कलराज मिश्र को बुके दिया।

जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में हुए समारोह में 4 पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

एसएमएस स्टेडियम में स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में हुए समारोह में 4 पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
एसएमएस स्टेडियम में स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
ओटीएस परिसर और बड़ी चौपड़ पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। ओटीएस पर उनका परिवार भी साथ रहा।

जयपुर के शहीद स्मारक पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

राजस्थान विधानसभा परिसर में स्पीकर वासुदेव देवनानी ने ध्वजवंदन किया।

अलवर में समारोह के दौरान मंत्री संजय शर्मा ने वीरांगनाओं के पैर छुए और उन्हें सम्मानित किया

नया जिला बने दूदू में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।

कोटा में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर द्वारा ध्वजारोहण किया।

राजसमंद के बालकृष्ण स्टेडियम में जिला कलक्टर ने ध्वजारोहण किया। यहां भी कई कार्यक्रम हुए।

चित्तौड़गढ़ में आग के गोले में कूदतीं छात्राएं। उनकी जांबाजी देखकर हर कोई हैरान था।

भीलवाड़ा में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण के बाद कई कार्यक्रम भी हुए।

जैसलमेर में ध्वजारोहण के बाद फोक सॉन्ग पर प्रस्तुति देतीं स्कूली छात्राएं।

जैसलमेर में भारत पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल ने मनाया 75वां गणतंत्र दिवस।

पाली में गणतंत्र दिवस समारोह में चंद्रयान की झांकी निकाली गई।

पाली में बच्चों ने पानी बचाने का संदेश दिया। बच्चों के इस प्रयास और झांकी पर सभी ने खूब तालियां बजाईं।

कोटा में गणतंत्र दिवस समारोह में बच्चों ने राम-लक्ष्मण के रुप में प्रस्तुति दी।

कोटा में हुए समारोह में राम -रावण युद्ध का प्रदर्शन किया गया।

कोटा में राम मंदिर के मॉडल वाली झांकी भी जिला स्तरीय कार्यक्रम में नजर आई।

जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह झंडारोहण के दौरान बिल्डिंग पर चढ़ा कर्मचारी नीचे गिर गया।

श्रीगंगानगर में सुबह जबरदस्त कोहरे के बीच गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। जिला कलेक्टर अंशदीप ने खुली जिप्सी में सलामी ली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62