[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जरूरतमंदों को कंबल वितरण व वृद्ध महिलाओं का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जरूरतमंदों को कंबल वितरण व वृद्ध महिलाओं का सम्मान

जरूरतमंदों को कंबल वितरण व वृद्ध महिलाओं का सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा 

डाबला : श्री अन्नपूर्णा रसोई डाबला में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरक्षा सखी अध्यक्ष हेमलता कंवर ने की। इस अवसर पर जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरण किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के कोटपूतली जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार शर्मा के द्वारा घर-घर एवं धार्मिक एवं सार्वजनिक जगहों पर जाकर कम्बलों का वितरण किया जा रहा है। सुरक्षा सखी अध्यक्ष हेमलता कंवर ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।

छोटे भाई सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार शर्मा के द्वारा काफी अच्छा कार्य किया जा रहा है। 2 महीने से लगातार वृद्ध महिलाओं का सम्मान एवं जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया जा रहा है। ठण्ड के मौसम में पारा काफी नीचे लुढक़ गया है। उनके द्वारा झुग्गी-झोपड़िया में जाकर लोगों को ठण्ड से बचाने के लिए 1000 से भी ज्यादा कंबल वितरित कर चुके हैं। हम सभी को बढ़-चढकऱ जरूतमंदों की मदद करनी चाहिये।

इस मौके पर उपस्थित सुरक्षा सखी अध्यक्ष हेमलता कंवर, सुरक्षा सखी अनीता देवी, भरतसिंह डाबला सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62