[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

क्षतिग्रस्त स्टेट हाइवे 13 से उड़ने वाली धूल से आमजन परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

क्षतिग्रस्त स्टेट हाइवे 13 से उड़ने वाली धूल से आमजन परेशान

क्षतिग्रस्त स्टेट हाइवे 13 से उड़ने वाली धूल से आमजन परेशान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : दिनेश कुमार सोनगरा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के करमाड़ी गांव में टूटी सड़क को लेकर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निरंजन लाल सैनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी जयसिंह चौधरी को ज्ञापन सौंपा। बुधवार को ग्रामीणों ने एसडीएम को क्षतिग्रस्त रोड का निर्माण जल्द करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।

स्टेट हाइवे 13की करमाड़ी-पपूरना के अंतर्गत आने वाली रोड क्षतिग्रस्त होने के कारण भारी डंपरों से उड़ने वाले धूल के गुबार से स्थानीय ग्रामीण, दुकानदार व आमजन को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त रोड के कारण उड़ने वाली धूल से स्वास्थ्य पर दुष्प्र भाव पड़ रहा है। आंखों में एलर्जी, सांस लेने में परेशानी, दमा, अस्थमा व टीबी जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष निरंजन लाल सैनी ने बताया स्टेट हाइवे 13 के अंतर्गत आने वाली करमाड़ी-पपूरना क्षतिग्रस्त रोड पिछले 6 वर्षों से पूरी तरीके से टूटी हुई है, जिसके निर्माण को लेकर काफी बार ज्ञापन व प्रदर्शन भी किया जा चुका है। स्टेट हाइवे नीमकाथाना से खेतड़ी का निर्माण कार्य बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा करवाया जा रहा है जो पिछले 6 महीने से कार्य कर रही है, लेकिन करमाड़ी-पपूरना रोड ज्यादा क्षतिग्रस्त होने के कारण व आमजन परेशान है। इसलिए प्राथमिकता के साथ निर्माण कार्य करना चाहिए, लेकिन निर्माण कार्य नहीं किया गया। इससे स्थानीय ग्रामीणों व दुकानदारों व आमजन में काफी आक्रोश है। मिट्टी व धूल से बचने के लिए पानी भी नहीं डलवाया जा रहा है। अगर रोड निर्माण की समस्याओं पर पांच दिवस में समाधान नहीं किया जाता है तो आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में निरंजन लाल सैनी पूर्वछात्रसंघ अध्यक्ष, मैक्स सैनी, योगेश जांगिड़, राजेंद्र टेलर, सुमेर सैनी, सीताराम, सुरेश, ताराचंद, सोहन गुर्जर, गोविन्दराम, मनजीत करमाड़ी, सूरजमल, हरीश मेघवाल, फूलचंद, अजय, चौथमल, नरेंद्र जांगिड़ वबल्लाराम सहित अनेक लोग ​थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62