[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दर्जनभर राज्यों का कुख्यात हथियार तस्कर पकड़ा:कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही; 36 मामलों में वांटेड अपराधी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंडावाराजस्थानराज्य

दर्जनभर राज्यों का कुख्यात हथियार तस्कर पकड़ा:कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही; 36 मामलों में वांटेड अपराधी

दर्जनभर राज्यों का कुख्यात हथियार तस्कर पकड़ा:कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही; 36 मामलों में वांटेड अपराधी

मंडावा : झुंझुनूं की मण्डावा पुलिस ने कुख्यात हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अलग अलग स्टेट में 36 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी ईश्वर सिंह पुत्र प्रधान सिंह निवासी ब्लॉक कॉलोनी बारिया, थाना गंधवानी, (मध्यप्रदेश) को बाड़मेर से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे जब कोर्ट में पेश किया तो पूरे कोर्ट के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई थी।

कुख्यात हथियार तस्कर को मंडावा पुलिस ने पकड़ा
कुख्यात हथियार तस्कर को मंडावा पुलिस ने पकड़ा

वर्ष 2020 में आरोपी से हार्डकोर गैंगस्टर मदिया गैंग के बदमाशों ने भारी मात्रा में हथियार खरीदे थे। जिस पर मण्डावा पुलिस ने मदिया गैंग से एक हथियार मय कारतूस के बरामद किए थे। साथ ही तीन बदमाशों को पकड़ भी था। जांच के दौरान सामने आया कि गैंग के सदस्यों ने ईश्वर सिंह से हथियार खरीदे हैं। आरोपी ईश्वर सिंह उसी समय से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम की ओर से राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात में तलाश की गई। लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया।

अलग-अलग थानों में 36 से ज्यादा मामले दर्ज है आर्म्स एक्ट
अलग-अलग थानों में 36 से ज्यादा मामले दर्ज है आर्म्स एक्ट

विधानसभा चुनाव में पकड़ा गया था

बदमाश ईश्वर सिंह विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश पुलिस के हत्थे चढ़ा था। मध्यप्रदेश पुलिस ने आरोपी से करीब 150 हथियार बरामद किए थे। उसके बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था। किसी मामले में बाड़मेर पुलिस आरोपी को पकड़कर लाई थी। जहां झुंझुनूं की मण्डावा पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। मण्डावा थानाधिकारी सुरेश कुमार रोलन ने बताया की आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा कर्नाटक, राजस्थान सहित कई राज्यों में मामले में दर्ज है। आरोपी काफी थानों में आज भी वांछित चल रहा है।

कोर्ट को छावनी में तब्दील किया

आरोपी ईश्वर सिंह को बुधवार को झुंझुनूं में एमजेएम कोर्ट पेश किया गया था। इस दौरान कोर्ट में बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता रहा। कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील हो गया। आरोपी ईश्वर सिंह के खिलाफ राजस्थान में 16 मामले दर्ज है। मध्य प्रदेश में 12, गुजरात और दिल्ली में तीन तीन तथा हरियाणा और कर्नाटक में एक एक मामला दर्ज है। इनमें अधिकतर मामले आर्म्स एक्ट के है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22