[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भतीजे ने चाचा की गोली मारकर की हत्या:हरियाणा से भांजे के पास आया था, प्रॉपर्टी और पैसों के लेन-देन का था विवाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

भतीजे ने चाचा की गोली मारकर की हत्या:हरियाणा से भांजे के पास आया था, प्रॉपर्टी और पैसों के लेन-देन का था विवाद

भतीजे ने चाचा की गोली मारकर की हत्या:हरियाणा से भांजे के पास आया था, प्रॉपर्टी और पैसों के लेन-देन का था विवाद

पिलानी : पिलानी में कल देर रात प्रॉपर्टी और पैसों के लेन-देन से जुड़े पुराने विवाद में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक व्यक्ति हरियाणा के बाढ़डा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि हत्या मृतक के भतीजे ने ही की है, जो कि बदमाश प्रवृत्ति का है।

भांजे के पास आया था मामा

पिलानी थानाधिकारी नारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिलानी में धींधवा सर्कल के पास चिड़ावा-लोहारू बाइपास पर स्थित एक फ्लैट में हरियाणा का युवक सचिन किराए पर रहता है। रविवार को हरियाणा से उसका मामा रतनसिंह पुत्र रामस्वरूप (40) निवासी दाडमा थाना बाढ़डा जिला चरखी दादरी पिलानी आया हुआ था, जो कि फ्लैट में सो रहा था।

भतीजे ने आवाज लगाकर बाहर बुलाया

रविवार रात 12 बजे के बाद रतन सिंह का भतीजा अंकित उर्फ धोलिया अपने किसी साथी के साथ फ्लैट पर पहुंचा और अपने चाचा को आवाज लगाई। फ्लैट का दरवाजा खोलने पर अंकित उर्फ धोलिया ने रतन सिंह पर गोली चला दी। गोली लगने से मौके पर ही रतन सिंह की मौत हो गई। चाचा की हत्या करने के बाद अंकित अपने साथी के साथ फरार हो गया।

भांजे ने दी पुलिस को सूचना

रतनसिंह के भांजे सचिन की सूचना पर देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल शव को पुलिस ने बिरला सार्वजनिक अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतक के परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। एफएसएल टीम का भी इंतजार है, जिनके आने के बाद बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण होगा।

बताया जा रहा है कि 10 दिन पहले रतन सिंह अपने गांव दाडमा गया था। उस समय भी अंकित उर्फ धोलिया अपने चाचा को ढूंढता हुआ घूम रहा था। तब दोनों आमने-सामने नहीं हुए थे, अन्यथा उस वक्त भी कोई बड़ी घटना हो सकती थीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet