[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जलेबी बनाने की व‍िधि : जलेबी के साथ आम मौका भी खास हो जाता है। यहां सीखें कुरकुरी और लजीज जलेबी बनाने का तरीका।


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
मनोरंजनव्यंजन

जलेबी बनाने की व‍िधि : जलेबी के साथ आम मौका भी खास हो जाता है। यहां सीखें कुरकुरी और लजीज जलेबी बनाने का तरीका।

जलेबी बनाने की व‍िधि : जलेबी के साथ आम मौका भी खास हो जाता है। यहां सीखें कुरकुरी और लजीज जलेबी बनाने का तरीका।

जलेबी मैदा और चाशनी से बनाई गई मिठाई है। यह खासतौर पर दिवाली, रमजान और 15 अगस्त जैसे खास मौके पर बनाई जाती हैं। यह दही के साथ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। जलेबी को आप दो तरीके से बना सकते हैं, पहला तरीका घर में सारे सामग्री को खुद से तैयार कर और दूसरा तरीका इंस्टेंट जलेबी का इस्तेमाल कर। स्वाद के अनुसार देखा जाए तो घर में तैयार की गई जलेबी खाने में अधिक स्वादिष्ट होती है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं घर की बनी क्रिस्पी जलेबी, जिसे आप बहुत ही आसान तरीके से बना सकते है।

जलेबी दो तरीके से बनाई जाती है, पहला तरीका मैदा और दही का पेस्ट बनाकर 24 घंटे मुरने के लिए छोड़ देते हैं और दूसरा तरीका इंस्टेंट जलेबी बनाने का है जो मैदे में यीस्ट या फिर सोडा, ईनो मिलाकर बनाते हैं। ज्यादातर होटल में हलवाई पहले वाले तरीके से जलेबी बनाते हैं, तभी तो कुरकुरी और रसीली जलेबी बनती है। लेकिन हम दूसरे वाले तरीके का इस्तेमाल से जलेबी बनाएंगे।

हम आपको घर पर जलेबी बनाने का तरीका बता रहे हैं। इसे आप जब घर मेहमान आए या त्यौहार हो तो इंस्टेंट जलेबी रेसिपी बना सकते हैं। शायद आपको लगता होगा कि जलेबी बनाने की विधि मुश्किल है तो जवाब है, बहुत आसान है जलेबी रेसिपी बनाना। बस थोड़ा ध्यान से इसे पढ़ लिया तो आसानी से घर पर जलेबी बना सकते हैं।

तो चलिए जान लेते हैं Jalebi Banane Ka Tarika। हमें उम्मीद है आप इसे पढ़ने के बाद तुरंत घर पर रसीली और कुरकुरी जलेबी बना लेंगे।

जलेबी बनाने की सामग्री

– 2 कप चीनी (चाशनी बनाने के लिए)
– 1 कप पानी (चाशनी बनाने के लिए)
– केसर
– 1 इलायची दाना
– चुटकी भर हल्दी पाउडर
– 1 कप मैंदा
– 2 टेबलस्पून घी
– 1 पैकेट इनो
– 1 कप पानी (मैंदा का घोल बनाने के लिए)
– तेल (फ्राई करने के लिए)

जलेबी बनाने की विधि

– जलेबी की चाशनी बनाने के लिए सबसे पहले हम एक बर्तन में चीनी, पानी, हल्दी, केसर और इलायची के दाने डालकर उसे गर्म होने के लिए गैस पर रख दें।
– जब चाशनी अच्छी तरह तैयार हो जाए, तो उसे चूल्हें से उतार लें।
– दूसरी तरफ एक बर्तन में मैंदा और देसी घी डालकर उसे हाथों से अच्छी तरह मिला लें।
– जब घी मैंदा में अच्छी तरह मिल जाए, तो उसे उसमें पानी डालकर उसका घोल बना लें।
– जब घोल अच्छी तरह तैयार हो जाए, तो घोल को जलेबी मोल्ड में डाल दे।
– अब एक पैन में जलेबी फ्राई करने के लिए तेल डालकर उसे गर्म करें।
– जब तेल गरम हो जाए, तो उसमें तो उसमें मोल्ड में डाले गए घोल से जलेबी बनाकर फ्राई करें।
– जब जलेबी अच्छी तरह फ्राई हो जाए, तो उसे चाशनी में डालकर दही के साथ गर्म-गर्म सर्व करें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77