[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रीको एरिया से ‘किडनैप’ लड़की बोली- यह मेरा पति है:गुढ़ागौड़जी थाने पहुंचकर कहा- मर्जी से गई थी, अपहरण नहीं हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रीको एरिया से ‘किडनैप’ लड़की बोली- यह मेरा पति है:गुढ़ागौड़जी थाने पहुंचकर कहा- मर्जी से गई थी, अपहरण नहीं हुआ

रीको एरिया से 'किडनैप' लड़की बोली- यह मेरा पति है:गुढ़ागौड़जी थाने पहुंचकर कहा- मर्जी से गई थी, अपहरण नहीं हुआ

झुंझुनूं : झुंझुनूं में आज सुबह 11:30 बजे रीको एरिया में स्थित श्रीअन्नपूर्णा रसोई में खाना बना रही लड़की के किडनैप की सूचना से हड़कंप मच गया। शाम होते-होते मामले में नया मोड़ आ गया। लड़की घटना के कुछ घंटे बाद झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थाने पहुंची और अपहरण होने से इनकार कर दिया। कहा कि वह मर्जी से उन लोगों के साथ गई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती सुमन भाटी (22) पुत्री श्रवण कुमार बावरी नागौर के डीडवाना में चितावा थाना इलाके के परवेड़ी गांव की रहने वाली है। युवती ने गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस से कहा कि वह सुनील जांगिड़ नाम के युवक को पहले से जानती है। सुनील से वह दो महीने पहले शादी कर चुकी है। लड़की को श्रीअन्नपूर्णा रसोई से ले जाने वाले युवकों में सुनील जांगिड़ भी था।

जानकारी के अनुसार सुनील जांगिड़ झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके के किशोरपुरा गांव का रहने वाला है। झुंझुनूं में श्रीअन्नपूर्णा रसोई में खाना बनाने का काम करने से पहले सुमन जयपुर में एक निजी अस्पताल में नर्सिंग का काम करती थी। जयपुर में रहकर ही उसने नर्सिंग का कोर्स किया था। इस दौरान वह सुनील के संपर्क में आई थी।

सुमन ने दो महीने पहले सुनी से शादी की थी। सुनील उसे लेने पहुंचा था। साथी महिला के कारण उसने गुस्सा दिखाया था।
सुमन ने दो महीने पहले सुनी से शादी की थी। सुनील उसे लेने पहुंचा था। साथी महिला के कारण उसने गुस्सा दिखाया था।

25 नवंबर को पिता ने दर्ज कराया था मामला

सुमन के पिता ने श्रवण कुमार ने 25 नवंबर 2023 को चितावा थाना (डीडवाना) में अज्ञात के युवक के खिलाफ उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने सुमन को दस्तयाब कर पूछताछ की तो सामने आया कि सुमन अपनी मर्जी से सुनील के साथ गई थी। दोनों ने झुंझुनूं कोर्ट में शादी कर ली है। सुमन ने सुनील की साथ रहने की इच्छा जताई तो पुलिस ने सुमन को सुनील के सुपुर्द कर दिया था।

सुमन को जाने नहीं दे रही थी साथी महिला

सामने आया कि लड़की के साथ श्रीअन्नपूर्णा रसोई में काम करने वाली महिला सुमन देवी लड़की की रिश्तेदार है। उसी ने सुमन को रसोई में खाना बनाने के काम पर लगाया था और रिश्तेदार होने के नाते साथ ही रहती थी।

सुमन सुनील के साथ गुढ़ागौड़जी थाने पहुंची और बताया कि दोनों ने दो महीने पहले शादी की है। मामला किडनैप का नहीं है, वह खुद सुनील के साथ आई थी।
सुमन सुनील के साथ गुढ़ागौड़जी थाने पहुंची और बताया कि दोनों ने दो महीने पहले शादी की है। मामला किडनैप का नहीं है, वह खुद सुनील के साथ आई थी।

सुनील का रिश्तेदार महिला सुमन देवी के परिवार से जमीन विवाद चल रहा है। शुक्रवार को सुनील सुमन को अपने साथ ले जाना चाह रहा था लेकिन रिश्तेदार महिला उसे जाने नहीं दे रही थी। ऐसे में सुनील अपने दोस्तों को लेकर रीको एरिया स्थित श्रीअन्नपूर्णा रसोई पहुंचा और सुमन को बोलेरो कार में बैठाकर अपने साथ ले गया। सुमन को लेकर सुनील गुढ़ागौड़जी पहुंचा तो पता चला कि किडनैप का आरोप लगाया जा रहा है। इसके बाद वह सुमन को लेकर गुढ़ागौड़जी थाने पहुंच गया। दोनों के बयान लेने के बाद पुलिस ने उन्हें घर भेज दिया।

इससे पहले इस घटना को लेकर दिनदहाड़े किडनैप होने की बात फैल गई। सूचना मिलने पर डीएसपी शंकरलाल छाबा और कोतवाल राम मनोहर ठोलिया पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचे। पूरे जिले में नाकाबंदी करवा दी गई।

सुनील और उसके तीन साथी बोलेरो में आए थे, रीको एरिया से वे गुढ़ागौड़जी चले गए।
सुनील और उसके तीन साथी बोलेरो में आए थे, रीको एरिया से वे गुढ़ागौड़जी चले गए।

साथी महिलाकर्मी ने लगाए थे तोड़फोड़ व किडनैप के आरोप

लड़की के साथ रसोई में काम करने वाली सुमन देवी ने बताया था कि हम खाना बना रहे थे। तभी 8-10 लोग अंदर आए और तोड़फोड करने लगे। बीच बचाव किया तो मेरे साथ भी मारपीट की। इसके बाद सुमन भाटी को बोलेरो कार में डालकर ले गए। सुमन देवी ने बताया था वह कुछ बदमाशों को जानती है। उसने लड़कों के नाम किशोरपुरा के सुनील जांगिड़, बड़ागांव के हर्षवर्धन सिंह, नीरू कायमसर, राकेश महरमपुरा बताया था।

श्रीअन्नपूर्णा रसोई में उस वक्त सुमन और उसकी साथी खाना पका रही थीं। इस दौरान घुसे सुनील ने सामान बिखेर दिया।
श्रीअन्नपूर्णा रसोई में उस वक्त सुमन और उसकी साथी खाना पका रही थीं। इस दौरान घुसे सुनील ने सामान बिखेर दिया।

Related Articles