[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामकृष्ण मिशन आश्रम में 500 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां वितरित की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रामकृष्ण मिशन आश्रम में 500 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां वितरित की

रामकृष्ण मिशन आश्रम में 500 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां वितरित की

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : दिनेश कुमार

खेतड़ी : रामकृष्ण मिशन आश्रम परिसर में बुधवार को मां शारदा देवी के जन्म दिवस के उपलक्ष में रामकृष्ण मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज के सानिध्य में 500 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी वितरित की गई। साड़ी वितरण कार्यक्रम के अवसर पर रामकृष्ण मिशन सचिव स्वामी आत्मानिष्ठानंद महाराज ने बताया कि मां शारदा देवी का 171 वां जन्मदिवस 3 जनवरी को रामकृष्ण मिशन आश्रम में मनाया गया था।‌ उसी उपलक्ष में खेतड़ी कस्बे की 500 जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क साड़ियां वितरित की गई है । उन्होंने बताया कि मां शारदा की कृपा से गांवों में भी जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी वितरण की जाएगी।

इस मौके पर स्वामी योगयुक्तानंद महाराज, स्वामी प्रशांतानंद महाराज, स्वामी मुरारीशानंद महाराज, स्वामी मात्रीरूपानंद महाराज, स्वामी हरिहरानंद महाराज, ब्रह्मचारी ब्रह्म चैतन्य महाराज, निर्भय राम शास्त्री, डॉक्टर राघवेंद्र पाल, प्रदीप सुरोलिया, बख्शी राम सोनगरा, एडवोकेट राधेश्याम शर्मा, तरुण खींची, राजकुमार, गोपीराम, मनमोहन सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles