[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाली में भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराई स्कूली टूर पर निकली बच्चों से भरी बस, हादसे में दो की मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पालीराजस्थानराज्य

पाली में भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराई स्कूली टूर पर निकली बच्चों से भरी बस, हादसे में दो की मौत

पाली जिले के सुमेरपुर इलाके में हुए हादसे में दो बसों में करीब 50 से भी ज्यादा बच्चे और स्कूल स्टाफ मौजूद था। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है और दस से ज्यादा लोग घायल है।

पाली : पाली जिले के सुमेरपुर इलाके में गुरुवार सुबह एक स्कूल बस ट्रेलर से टकराकर भीषण हादसे को शिकार हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दस से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बस गुजरात से बच्चों को राजस्थान टूर पर लेकर आई थी। हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस अनुसार स्कूली बसें जोधपुर-जैसलमेर के टूर पर निकली थीं। इसी दौरान हाईवे पर उनके आगे डामर से भरा ट्रेलर चल रहा था। बताया गया कि ट्रेलर ने अचानक से ब्रेक लगा दिए जिस कारण पीछे चल रही बस ट्रेलर में जा टकराई। हादसे में दो स्कूल स्टॉफ की मौत हुई है। वहीं, 12 लोग गंभीर घायल हुए हैं। सभी को हॉस्पिटल भेजा गया, जहां से 6 को गंभीर हालत के चलते सिरोही रेफर किया गया है। हादसे के चलते हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। जाम खुलवाने के लिए क्रेनों की मदद ली जा रही है। सीओ सुमेरपुर भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले मेहसाणा निवासी 60 साल के प्रकाश और 35 साल के विपुल चौधरी हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet