[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी पुलिस की अवैध खनन को लेकर कार्रवाई:पुलिस के साथ हाथापाई करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन पहले चुडीना नदी का मामला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

खेतड़ी पुलिस की अवैध खनन को लेकर कार्रवाई:पुलिस के साथ हाथापाई करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन पहले चुडीना नदी का मामला

खेतड़ी पुलिस की अवैध खनन को लेकर कार्रवाई:पुलिस के साथ हाथापाई करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन पहले चुडीना नदी का मामला

पचेरी कलां : पचेरी कलां पुलिस ने अवैध खनन पर कार्रवाई के दौरान पुलिस पर हाथापाई करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई करने गई पुलिस के साथ हाथापाई कर राज कार्य में बाधा पहुंचाई थी।

थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि दो दिन पहले वांछित अपराधी की तलाश में पुलिस की टीम हरियाणा क्षेत्र में दबिश देने गई थी। इस दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि चुडीना नदी में अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। जिसकी सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो शिवपुरा के पास दो ट्रैक्टर अवैध रूप से बजरी भरकर आ रहे थे। इस दौरान जब उनको रुकवा कर पूछताछ की गई तो बोलेरो गाड़ी में सवार होकर कांकड़ा निवासी राजकुमार उर्फ लीलू सिंह, चुड़ीना सतवीर, तिरखाराम नांगलकाठा निवासी कृष्ण कुमार आए और पुलिस के साथ हाथापाई करते हुए राजनीति की धौंस दिखाई तथा पुलिस की गाड़ी के आगे गाड़ी लगाकर जबरन ट्रैक्टर खाली करवा कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए थे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी देवेंद्र बिश्नोई ने विशेष टीम का गठन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस की टीम आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पुलिस के साथ वारदात करने का आरोपी चुड़ीना का रहने वाला तिरखाराम खाती पुत्र प्रभाती लाल अपने गांव में ही छिपा हुआ है। जिस पर पुलिस ने चुडीना में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ किए जा रही है तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान पुलिस ने घटना के दौरान काम में ली गई बोलेरो गाड़ी को भी मौके से जब्त कर लिया गया था।

ये रहे मौजूद

इस दौरान टीम में थानाधिकारी रणजीत सिंह, एएसआई नरेश कुमार, कांस्टेबल विक्रम, रोहिताश, मनीष, अजीत सिंह आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin