[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ओपन जेल के कैदी कमा रहे 9 हजार रुपए महीना:कोटा सेंट्रल जेल के पेट्रोल पंप की रोज की सेल 10 लाख, सालभर में 31 करोड़ की बिक्री


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ओपन जेल के कैदी कमा रहे 9 हजार रुपए महीना:कोटा सेंट्रल जेल के पेट्रोल पंप की रोज की सेल 10 लाख, सालभर में 31 करोड़ की बिक्री

ओपन जेल के कैदी कमा रहे 9 हजार रुपए महीना:कोटा सेंट्रल जेल के पेट्रोल पंप की रोज की सेल 10 लाख, सालभर में 31 करोड़ की बिक्री

कोटा : कोटा सेंट्रल जेल की ओर से शुरू किए गए पेट्रोल पंप से ओपन जेल के कैदी हर महीने 9 हजार की कमाई कर रहे है। इस पंप को शुरू हुए अभी एक साल ही हुआ है।

पंप की सेल प्रतिदिन 10 लाख के पार कर गई है। यहां अच्छे चाल-चलन वाले कैदी पेट्रोल-डीजल भरने का काम करते है। इनमें से ज्यादातर गम्भीर धाराओं में सजा काट रहे है। करीब 30 कैदी शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी देते है।

पंप को शुरू हुए अभी एक साल ही हुआ है।
पंप को शुरू हुए अभी एक साल ही हुआ है।

हड़ताल में भी पंप पर बिक्री चालू रहती
जेल अधीक्षक परमजीत सिंह ने बताया कि 1 जनवरी 2023 को पेट्रोल पंप चालू किया था। पहले दिन 75 हजार की सेल हुई थी। साल भर में इस पेट्रोल पंप से 31 करोड़ की सेल हुई है।

वर्तमान में 10 लाख रूपए रोज की सेल हो रही है। ये पंप शहर के बीचों बीच लगा है। पेट्रोल पंप एसोसिएशन में शामिल नहीं है। जब कभी हड़ताल या आंदोलन के कारण सभी जगह पेट्रोल पंप बंद रहते है। उस समय सेंट्रल जेल के पंप पर बिक्री चालू रहती है।

मॉनिटरिंग के लिए जेलर की ड्यूटी
शहर में पेट्रोल पंप बंद होने पर सेल 18 लाख तक पहुंच जाती है। इस पेट्रोल पंप पर मॉनिटरिंग के लिए जेलर की ड्यूटी लगा रखी है। ओपन जेल के बंदी पेट्रोल भरने का काम करते है। जेल केम्पस में रहते है। शुरुआत में कैदियों को 250 रूपए रोज मेहनताना मिलता था।

कैदी 7500 रूपए महीना कमा पाते थे।अब डीजी के निर्देश के बाद कैदियों को 300 रूपए रोज मेहनताना मिलता है। कैदी 9 हजार रूपए महीना कमाते है। अब प्रीमियम का काउंटर भी चालू कर दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin