तहसीलदार पर प्रताड़ित करने का आरोप:कर्मचारी बोले – दबाव बना रह है, जाति सूचक गालिया निकालते है, कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी
तहसीलदार पर प्रताड़ित करने का आरोप:कर्मचारी बोले - दबाव बना रह है, जाति सूचक गालिया निकालते है, कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी

झुंझुनूं : झुंझुनूं तहसीलदार पर कर्मचारियों को प्रताड़ित करने के आरोप लगे है। ये आरोप रजिस्ट्रार कार्यालय में कार्यरत समस्त कर्मचारियों ने लगाए है। उनका कहना है कि तहसीलदार उनसे गलत काम करवाने का दबाव बना रहे है। जातिसूचक गालिया निकालते है। महिला कर्मचारी से अभद्र व्यवहार करते है।
इस मामले को लेकर कर्मचारी कलेक्टर से भी मिले है। कार्रवाई नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। उप पंजीयक कार्यालय में तैनात त्रिलोक सिंह ने बताया कि झुंझुनूं तहसीलदार सुरेन्द्र सिंह चौधरी के पास उप पंजीयक कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार है।
वो आए दिन कर्मचारी को परेशान कर रहे है। शुक्रवार को महिला कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया।
कार्यालय में उपस्थित होने के बावजूद प्राप्त होने वाले दस्तावेजों पर मार्किंग के लिए मना कर समस्त कर्मचारियों को अनाधिकृति रूप से सम्पादित करने का दबाव बना रहे है।
कार्यालय में तकनीकि कार्मिकों को भी पंजीयन लिपिक का लिंक कार्मिक बना कर पंजीयन विभाग के नियम विरूद्ध लिपिकीय कार्य करवाया जा रहा है।
मना करने पर दुर्व्यवहार किया जा रहा है। महिला कर्मचारियों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग करते है। जाति सूचना शब्दों के प्रयोग कर रहे है। शिकायत करने वालों में सहायक प्रोग्रामर अशोक, सहायक कर्मचारी मुकेश, कनिष्ठ सहायक दिव्या चौधरी, उगम देवी समेत अन्य कर्मचारी शामिल है। वहीं इस मामले में तहसीलदार सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि कर्मचारियां द्वारा लगाए जा रहें आरोप गलत है, प्रताड़ित जैसी कोई बात नहीं है। ऑफिस के कामकाज के लिए निर्देशित किया था। अगर उनकों प्रताड़ित करने जैसा कुछ लगा है तो उनका व्यू है। ज्ञापन दिया है तो कलेक्टर स्तर की बात है। जांच में सामने आ जाएगा।