[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिस्टल हाथ में लेकर गैंगस्टर बन गई 12वीं की स्टूडेंट, बोली- फेमस होना था, पुलिस ने घर से पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पिस्टल हाथ में लेकर गैंगस्टर बन गई 12वीं की स्टूडेंट, बोली- फेमस होना था, पुलिस ने घर से पकड़ा

फेमस होने के लिए युवती को पिस्टल के साथ रील बनाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चेतावनी देकर उसे जमानत पर छोड़ दिया है। युवती ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि फेमस होने के लिए ऐसा किया है। मामला अजमेर जिले का है।

अजमेर : अपने आप को फेमस करने के लिए युवा इन दिनों सोशल साइट्स पर हथियारों के साथ वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक लड़की ने पिस्टल के साथ वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। वीडियो वायरल होने के बाद अजमेर जिला पुलिस हरकत में आई और लड़की को धारा-151 में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे हिदायत देकर जमानत पर छोड़ दिया गया।

युवती का कहना है कि वह फेमस होना चाहती थी। एडिशनल एसपी सिटी महमूद खान ने बताया कि युवती शहर के बालूपुरा स्कूल सिविल लाइन की रहने वाली शिवानी सैनी (18) पुत्री चंद्रप्रकाश है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद जांच की गई थी। युवती की पहचान होने पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस शनिवार सुबह करीब सात बजे युवती के घर पहुंची थी। उसकी मां ने घर का दरवाजा खोला था। उन्होंने बताया कि बेटी सो रही थी। लेडी कांस्टेबल ने कमरे में जाकर उसे जगाया और वीडियो के बारे में पूछा। उसने नकली पिस्टल के साथ वीडियो बनाना कबूला।

तब पुलिस उसे थाने लेकर आई। पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि वह 12वीं क्लास की स्टूडेंट है। उसने ऑनलाइन साइट अमेजॉन से पिस्टल को ऑर्डर किया था। पिस्टल आने के बाद आनासागर चौपाटी पर पिस्टल के साथ रील बनाई थी, जिसे उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था। इसके साथ ही फायरिंग करते हुए भी एक वीडियो भी पोस्ट किया था।

शिवानी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया।
शिवानी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया।

12th क्लास की स्टूडेंट है लड़की

एडिशनल एसपी सिटी महमूद खान ने बताया- युवती का नाम शिवानी सैनी (18) पुत्री चंद्रप्रकाश है। वह बालूपुरा स्कूल के पास, सिविल लाइन (अजमेर) की रहने वाली है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद जांच की गई थी। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया। पुलिस पूछताछ में शिवानी ने बताया कि वह 12th क्लास की स्टूडेंट है। उसने अमेजॉन से नकली पिस्टल ऑर्डर किया था। पिस्टल आने के बाद आनासागर चौपाटी पर पिस्टल के साथ रील बनाई थी, जिसे उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था। फायरिंग करते हुए भी एक वीडियो भी पोस्ट किया था।

वीडियो पर लिखा गैंगस्टर
युवती ने बताया कि नकली हथियारों के साथ भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करना गैरकानूनी है। इस बारे में उसे पता नहीं था। उसने फेमस होने के लिए नकली पिस्टल के साथ वीडियो बनाया था और गैंगस्टर लिखा था।

पुलिस पकड़ने पहुंची तो सो रही थी
एडिशनल एसपी ने बताया- क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस शनिवार सुबह करीब 7 बजे शिवानी के घर पहुंची थी। उसकी मां ने घर दरवाजा खोला था। उन्होंने बताया कि बेटी सो रही है। लेडी कॉन्स्टेबल ने कमरे में जाकर उसे जगाया और वीडियो के बारे में पूछा। उसने नकली पिस्टल के साथ वीडियो बनाना कबूला। तब पुलिस उसे थाने लेकर आई।

शिवानी को सभी आपत्तिजनक फोटो-वीडियो डिलीट करने का आदेश दिया गया है।
शिवानी को सभी आपत्तिजनक फोटो-वीडियो डिलीट करने का आदेश दिया गया है।

कोर्ट ने हिदायत देकर छोड़ा
पुलिस ने युवती को 151 में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। उसे जमानत पर छोड़ दिया गया है। शिवानी को हिदायत दी गई है कि इस तरह की हरकत आगे नहीं करें। हथियारों के साथ फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना अपराध की श्रेणी में आता है। शिवानी को सभी आपत्तिजनक फोटो-वीडियो डिलीट करने का आदेश दिया गया है। शिवानी के पिता परचून की दुकान चलाते हैं। मां गृहिणी हैं। शिवानी चार भाई-बहन है। वह दूसरे नंबर की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77