[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समुचित माॅनीटरिंग कर वंचितों को योजनाओं से जोड़ें – सिहाग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

समुचित माॅनीटरिंग कर वंचितों को योजनाओं से जोड़ें – सिहाग

जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने किया सेहला ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का निरीक्षण, ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देकर दिलाई विकसित भारत संकल्प की शपथ, प्रतिभाओं का किया सम्मान

चूरू : जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने गुरुवार को जिले की रतनगढ़ पंचायत समिति की सेहला ग्राम पंचायत में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी दी तथा प्रतिभाओं को प्रशस्ति-पत्रा भेंट कर सम्मानित किया। जिला कलक्टर सिहाग ने कहा कि केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने व पंजीकरण के लिए ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जा रहे शिविरों में आमजन अधिकाधिक संख्या में लाभ लें और दूसरे वंचितों को प्रेरित करें ताकि योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं की समुचित माॅनीटरिंग करें और वंचितों को चिन्हित कर योजनाओं का लाभ दें।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को योजनाओं की जानकारी होना आवश्यक है। जानकारी के अभाव में पात्रा व्यक्ति योजनाओं में पंजीकरण से वंचित रह जाता है जिससे उसे समुचित लाभ नहीं मिल पाता। प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर योजनाओं की सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हैं। ग्रामीणों को अवसर का पर्याप्त लाभ उठाते हुए पंजीकरण करवाना चाहिए।

जिला कलक्टर सिहाग ने ग्रामीणों को शिविर में शामिल 17 योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, नागरिकों को विकसित भारत के संकल्प की शपथ दिलाई। रतनगढ़ एसडीएम अभिलाषा ने शिविर की व्यवस्थाओं की जानकारी दी तथा बताया कि प्रत्येक विभाग के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए पंजीकरण किया जा रहा है। मेडिकल विभाग की टीम शिविर में आने वाले नागरिकों का हैल्थ चेकअप करते हुए उन्हें उचित परामर्श दिया जा रहा है।इस दौरान जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग, एसडीएम अभिलाषा, सरपंच जगदीश सिंह, पंचायत समिति सदस्य भागीरथ सिंह, पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह, मुस्ताक खान, नानुराम मेघवाल, स्वरूप सिंह सहित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत की प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin