[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राज्यमंत्री बेढ़म बोले- कांग्रेस लुटेरों की फौज:कहा- ERCP पर राजनीति की तो जनता ने उन्हें भजन करने घर बैठा दिया; जल्द सुनने को मिलेगा अच्छा निर्णय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दौसाराजस्थानराज्य

राज्यमंत्री बेढ़म बोले- कांग्रेस लुटेरों की फौज:कहा- ERCP पर राजनीति की तो जनता ने उन्हें भजन करने घर बैठा दिया; जल्द सुनने को मिलेगा अच्छा निर्णय

राज्यमंत्री बेढ़म बोले- कांग्रेस लुटेरों की फौज:कहा- ERCP पर राजनीति की तो जनता ने उन्हें भजन करने घर बैठा दिया; जल्द सुनने को मिलेगा अच्छा निर्णय

दौसा : प्रदेश की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार में राज्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नगर विधायक जवाहर सिह बेढम पहली बार दौसा जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर उनका कई जगह स्वागत किया गया। बेढम में सिद्धपीठ मेहंदीपुर धाम पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन किए तथा विशेष पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की।

राज्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर महंत डॉ. नरेशपुरी गोस्वामी ने उनका स्वागत किया व दर्शन कराकर चोले का टीका लगाया। मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा बालाजी महाराज दर्शन कर प्रदेश में सुख-समृद्धि और विकास की कामना की है। राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता गरीब कल्याण, भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान व सुशासन स्थापित करना है।

ERCP पर अच्छा निर्णय सुनने को मिलेगा

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में राजस्थान व मध्य प्रदेश की सरकार ने ईआरसीपी को लेकर पर चिंतन व मंथन किया है। जल्द ही दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री व जल शक्ति मंत्रालय बैठक कर इसका हल निकालेंगे। भाजपा की नवगठित सरकार में बहुत जल्द लोगों को अच्छा निर्णय सुनने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने तो नहर परियोजना के मुद्दे पर राजनीति की, लेकिन प्रदेश की जनता ने उन्हें पदमुक्त कर भजन करने के लिए घर बिठा दिया और प्रदेश में भजनलाल की सरकार बना दी है।

कांग्रेस को जनता ने नकारा

उन्होंने कहा कांग्रेस शासन में जनता से लूट, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, सचिवालय की तिजोरी में कैश मिला, महिला अत्याचार, मंदिरो को ढहाया गया, रेपकांड हुए जिन पर विधायकों के बेतुके बयान आदि को जनता ने नकार दिया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष के सवाल पर कहा कांग्रेस की लुटेरी फौज है, वे किसे भी बनाए हमें कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

जल्द होगा विभागों का बंटवारा

मंत्रियों को विभागों के बंटवारे पर उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जल्द ही मंत्रियों के विभागों की घोषणा करेंगे और हम एकजुट होकर राजस्थान का चहुँमुखी विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनकल्याण की योजनाओं को लागू कर डबल इंजन की सरकार से राजस्थान को नम्बर वन बनाएंगे और 2047 तक विकसित भारत बनाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22