[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Women Minister In Rajasthan: 33 प्रतिशत आरक्षण की बात और केवल दो महिलाओं को बनाया मंत्री


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

Women Minister In Rajasthan: 33 प्रतिशत आरक्षण की बात और केवल दो महिलाओं को बनाया मंत्री

महिलाओं को विधानसभाओं और लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाली भाजपा ने राजस्थान में केवल दो महिलाओं को मंत्री बनाया है। पार्टी ने दिया कुमारी को डिप्टी सीएम और मंजू बाघमार को राज्यमंत्री बनाया है।

जयपुर : महिलाओं को विधानसभाओं और लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाली भाजपा ने राजस्थान में केवल दो महिलाओं को मंत्री बनाया है। पार्टी ने दिया कुमारी को डिप्टी सीएम और मंजू बाघमार को राज्यमंत्री बनाया है। मंत्रिमंडल की दौड़ में अनिता भदेल, नौक्षम चौधरी, कल्पना देवी, सिद्धि कुमारी व दीप्ति किरन माहेश्वरी के नाम शामिल थे। मगर पार्टी ने केवल मंजू बाघमार को ही मंत्री बनाया है।इस बार भाजपा से नौ महिलाएं विधायक बनी हैं। वहीं पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की बात की जाए तो ममता भूपेश, जाहिदा खान और शकुंतला रावत को मंत्री बनाया गया था। जबकि कृष्णा पूनियां को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था। इससे पहले वसुंधरा सरकार में किरन माहेश्वरी और अनिता भदेल को मंत्री बनाया गया था।
अभी पांच मंत्रियों के पद खालीराजस्थान में विधानसभा सीटों की संख्या 200 है। इस लिहाज से 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं। अब तक मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री सहित 25 मंत्री बन चुके हैं। ऐसे में पांच पद अब भी खाली पड़े हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इनमें एक या दो पद महिलाओं को दिए जाएंगे।

राजस्थान में कब-कितनी बनी महिला विधायकवर्ष—महिला विधायक

1980- 10
1985-17
1990-11
1993-10
1998-14
2003-12
2008-28
2013-28
2018-27
2023-18

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet