[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंग्रेजी नववर्ष की पूर्व संध्या पर दुग्ध महोत्सव का हुआ आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अंग्रेजी नववर्ष की पूर्व संध्या पर दुग्ध महोत्सव का हुआ आयोजन

अंग्रेजी नववर्ष की पूर्व संध्या पर दुग्ध महोत्सव का हुआ आयोजन

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर रविवार को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सामाजिक संस्था लोक सेवा ज्ञान मंदिर इकाई की ओर से दुग्ध महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थानाधिकारी आशाराम गुर्जर, विशिष्ठ अतिथि ब्लॉक आयुर्वेद अधिकारी डॉ कमलेश शर्मा थे, जबकि अध्यक्षता गोपाल शर्मा ने की।

इकाई प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि नव वर्ष पर पूरे शेखावटी में ही दुग्ध महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें आमजन को नशे से दूर रहकर भारतीय संस्कृति अनुसार अपने कर्तव्यों के निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस दौरान सामाजिक संस्थाओं की ओर से आयुर्वेदिक दुग्ध का सेवन करने का संकल्प दिलाया जाता है। उसी तर्ज पर आमजन को आयुर्वेदिक दुग्ध पिलाकर आने वाले साल में नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

थानाधिकारी आसाराम गुर्जर ने कहा कि वर्तमान समय में युवा नशे की और बढ़ रहा है, जिसके चलते वह अपराधी गतिविधियों में भी भाग लेकर अपने जीवन को कठिनाइयों में डालने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में नशे जैसी बुराइयों का त्याग कर सामाजिक सरोकारों में भागीदारी निभानी चाहिए। वर्तमान युग तकनीकी का युग है, इस समय में अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कठिन मेहनत करने वाला ही सफलता को हासिल कर पाता है।

डॉ. कमलेश शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद पद्धति सालों से चली आ रही है ओर इसे मनुष्य के जीवन के लिए बेहतर माना गया है, लेकिन समय के साथ-साथ बदलाव होने से आमजन आयुर्वेद पद्धति से दूर होता जा रहा है। जिससे अनेक बीमारियों के चलते काल का ग्रास बन जाता है। प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में आयुर्वेद से बने उत्पादों का उपयोग करना चाहिए। ताकि अपने सुनने भविष्य को बेहतर बनाया जा सके।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर महिला मंडल उपाध्यक्ष शशि सैनी, संरक्षक एडवोकेट संजय सुरोलिया, उपाध्यक्ष शेरसिंह निर्वाण, रानी सरकार, वार्ड प्रमुख रामकिशन रोहिल्ला, पार्षद नगेंद्र सोढ़ा, कालीचरण, कुलदीप सैनी, अजय कुमार, दिनेश पंडित, मीनाक्षी, जतिन, अभिषेक सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet