[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में सीएम के दौरे की तैयारी:बीजेपी कार्यकर्ता क्षेत्र को पर्यटन के रुप में विकसित करने की रखेंगे मांग, विधायक ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में सीएम के दौरे की तैयारी:बीजेपी कार्यकर्ता क्षेत्र को पर्यटन के रुप में विकसित करने की रखेंगे मांग, विधायक ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

खेतड़ी में सीएम के दौरे की तैयारी:बीजेपी कार्यकर्ता क्षेत्र को पर्यटन के रुप में विकसित करने की रखेंगे मांग, विधायक ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

खेतड़ी नगर : खेतड़ी नगर में बीजेपी कार्यालय में बुधवार को सीएम के खेतड़ी दौरे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर की अध्यक्षता में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में समारोह की तैयारी को दी जानकारी। भाजपा विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने कहा की खेतड़ी प्रदेश में जयपुर के बाद दूसरी सबसे बड़ी रियासत हुआ करती थी, जो राजनीतिक उपेक्षा के शिकार होने के कारण पर्यटक के रूप में पिछड़ चुकी है।

खेतड़ी में आज भी ऐतिहासिक स्थल बने हुए हैं, जो सैलानियों को पर्यटन की ओर आकर्षित करते हैं। ऐसे में अब खेतड़ी को पर्यटन के रूप से विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव पेश कर खेतड़ी को पर्यटक के रूप में विकसित करने की मांग की जाएगी। पूर्व की सरकार ने बबाई में स्थापित किए गए रीको औद्योगिक क्षेत्र की कार्य प्रगति में विस्तार नहीं होने के कारण औद्योगिक क्षेत्र का जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिसको पूर्ण रूप से संचालन करने के लिए प्रमुखता से मुद्दा उठाया जाएगा। खेतड़ी में बांसियाल रिजर्व कंजर्वेशन भी स्थापित किया हुआ है, जिसमें पर्यटकों की आवाजाही भी होने लगी है।

ऐसे में सैलानियों के लिए बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए बांसियाल रिजर्व कंजर्वेशन का विस्तार भी करवाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने रामकुमारपुरा में गुरुवार को आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभा स्थल का जायजा लिया, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से और से की जा रही तैयारी की समीक्षा कर तैयारी को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल होने वाले शहीद रामकुमार गुर्जर की पुण्यतिथि समारोह व किसान सम्मेलन में भाग लेने के लिए खेतड़ी के रामकुमारपुरा आ रहे हैं, जहां सभा के साथ किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर ईश्वर अवाना, एडवोकेट महिपाल दोराता, रोहतास मनकस, महेंद्र छावड़ी, प्रभु राजोता, रामनिवास लादी, धर्मपाल, निखिल शर्मा, सतवीर सिंह, राधेश्याम शर्मा, विश्वेंद्र नालपुरिया, रमेश कुमार, सतीश खारड़िया, नरेश गुर्जर, धर्मा पहलवान सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77