[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखा को दूसरी जगह शिफ्ट करने को लेकर बुधवार को धनुरी गांव में ग्रामीणों ने धरना एवं प्रदर्शन किया।


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखा को दूसरी जगह शिफ्ट करने को लेकर बुधवार को धनुरी गांव में ग्रामीणों ने धरना एवं प्रदर्शन किया।

बैंक शाखा को दूसरी जगह शिफ्ट करने का विरोध:ग्रामीणों ने बैंक के आगे धरना देकर प्रदर्शन किया, पूरे गांव ने खाता विड्रोल करने की चेतावानी दी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज़्तर

धनूरी (झुंझुनूं) : बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखा को दूसरी जगह शिफ्ट करने को लेकर बुधवार को धनूरी गांव में ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। गांव के लोगों ने बैंक के आगे धरना देकर जमकर नारेबाजी कर बैंक शाखा को दूसरी जगह शिफ्ट करने का विरोध जताया। कप्तान अली हसन खां ने बताया कि पिछले 44 वर्ष से बैंक की शाखा गांव में चल रही है। अब अचानक अवैध तरीके से शाखा का स्थानांतरण कर गांव से दो किमी दूर किया जा रहा है।

इससे गांव के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पडे़गा। लेन देन के लिए गांव से दो किलोमीटर दूर जाना होगा। गांव के लोगों ने चेतावनी दी अगर शाखा दूसरी जगह शिफ्ट हुई तो गांव के सभी लोग बैंक से अपना खाता विड्रोल कर लेंगे। इस गांव अलावा अन्य ग्राम पंचायतों सहित 10000 खाते इस बैंक से अपना खाता विड्रोल कर लेंगे। पूर्व सरपंच अजीम खां ने बताया कि गांव में सभी सरकारी कार्यालय, पंचायत भवन व बैंक एक ही जगह चल रहे है। इससे कर्मचारियों व अन्य लोग को परेशानी नही होती थी। इस फैसले से ग्रामीणां व कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पडे़गा।

इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि उस्मान खान, इंतजार अली, विनोद जांगिड़, इकराज खान, अमीन खान, अयूब खान, गुलामनबी खान, शब्बीर खान, शीशराम सिहाग, दिलीप गढ़वाल, कय्यूम अहमद, खलील खान, शरीफ खान, इसरार खान सब्बीर खां, मजीद खां, ओमप्रकाश गढ़वाल, अनिल सिहाग, पूर्व सरपंच हफीज खां, इदरिश खां, अब्दुल रशीद खां, अनिल सिहाग, कामरेड़ अरविंद गढ़वाल, मोहम्मद अयूब, शीशराम सिहाग, मोहम्मद आकिब, श्यामलाल सिहाग, नयूम अहमद, कैप्टन अली हसन खां, इकराज खान, अजीम खान, मास्टर इंतजार, असरार अहमद सहित धरना प्रदर्शन में गांव के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77