नोज घुमरिया बने बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष
बसपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में नेशनल कोऑर्डिनेटर डॉ अशोक सिद्धार्थ व एडवोकेट धर्मवीर अशोक ने की नियुक्ति।
खेतड़ी : बहुजन समाज पार्टी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक प्रदेश कार्यालय जयपुर में शनिवार को आयोजित हुई। बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर डॉ अशोक सिद्धार्थ व प्रभारी एडवोकेट धर्मवीर अशोक के नेतृत्व में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें सर्वसहमति से खेतड़ी के बसपा नेता मनोज घुमरिया को राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश कार्यकारिणी में हुए बदलाव में मनोज घुमरिया को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर खेतड़ी के बसपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली।

आपको बता दे की मनोज घुमरिया बहुजन समाज पार्टी के टिकट से खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर 61 हजार से अधिक मत प्राप्त कर उपविजेता रहे। मनोज घुमरिया का संगठनात्मक कार्य को देखकर बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती की अभिशंषा पर यह नियुक्ति की गई है। मनोज घुमारिया ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति के लिए प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक रूप से मजबूत कार्यकारिणी गठित कर राजस्थान की सभी 25 लोकसभा क्षेत्रों के लिए चुनावी रणनीति तैयार करेंगे।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा, स्टेट कोऑर्डिनेटर सीताराम शिला, प्रदेश प्रभारी प्रेम बारूपाल सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2036887


