[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में शामिल होंगी राष्ट्रपति:स्वयं सहायता समूह की 5000 से भी ज्यादा महिलाओं से करेंगी संवाद, सीएम भी पहुंचे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जैसलमेरटॉप न्यूज़देशराजस्थान

‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में शामिल होंगी राष्ट्रपति:स्वयं सहायता समूह की 5000 से भी ज्यादा महिलाओं से करेंगी संवाद, सीएम भी पहुंचे

'लखपति दीदी सम्मेलन' में शामिल होंगी राष्ट्रपति:स्वयं सहायता समूह की 5000 से भी ज्यादा महिलाओं से करेंगी संवाद, सीएम भी पहुंचे

जैसलमेर : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज जैसलमेर आएगीं। वे पोकरण स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के कार्यक्रम में शामिल होंगी। उसके बाद शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में महिलाओं के साथ संवाद करेगीं। प्रशासन ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया हैं।

राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग एवं राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के तहत आज लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन पूनम सिंह स्टेडियम में किया जा रहा है। इसमें स्वयं सहायता समूह की 5000 से भी ज्यादा महिलाएं हिस्सा लेंगी।

स्वयं सहायता समूह ने 45 लाख महिलाओं का किया लाभान्वित
जानकारी अनुसार राजीविका की ओर से स्वयं सहायता समूह के माध्यम से 45 लाख महिलाओं को लाभान्वित किया गया हैं। ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ कार्यक्रम में राजीविका की ओर से विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिनमें स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा। राजीविका की ओर से संचालित आर्थिक गतिविधियों को दर्शाया जाएगा। पांच स्टॉल गैर सरकारी संगठनों की ओर से लगाई जाएगी, जिनका राजीविका के साथ आजीविका संवर्धन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए एमओयू किया गया हैं।

सीएम भजनलाल शर्मा भी जैसलमेर पहुंचे हैं। वे राष्ट्रपति के साथ सेना के कार्यक्रम में भाग लेंगे।
सीएम भजनलाल शर्मा भी जैसलमेर पहुंचे हैं। वे राष्ट्रपति के साथ सेना के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

पूनम स्टेडियम में लगाया डोम टैंट
शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में राष्ट्रपति और राज्यपाल की ओर से लाभार्थी महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम के लिए डोम टैंट लगाया गया हैं। राष्ट्रपति का काफिला जिन सड़क मार्गों से होकर गुजरेगा, उन्हें सजाने-संवारने का काम भी हाथ में लिया गया है।

सीएम भी आएंगे जैसलमेर
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा भी आज जैसलमेर आएं हैं। वे मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार जैसलमेर आ रहे हैं। वे राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे और उनके साथ सेना के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

राज्यपाल के जैसलमेर आने पर वायुसेना स्टेशन की हवाई पट्टी पर संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा, आईजी पुलिस जोधपुर जयनारायण शेर, जैसलमेर कलेक्टर आशीष गुप्ता और एसपी विकास सांगवान ने अगवानी की थी।
राज्यपाल के जैसलमेर आने पर वायुसेना स्टेशन की हवाई पट्टी पर संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा, आईजी पुलिस जोधपुर जयनारायण शेर, जैसलमेर कलेक्टर आशीष गुप्ता और एसपी विकास सांगवान ने अगवानी की थी।

राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे राज्यपाल
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र शुक्रवार शाम ही जैसलमेर पहुंच गए थे। वायुसेना स्टेशन की हवाई पट्टी पर संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा, आईजी पुलिस जोधपुर जयनारायण शेर, जैसलमेर कलेक्टर आशीष गुप्ता और एसपी विकास सांगवान ने उनकी अगवानी की। सभी ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया था। राज्यपाल आज राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे।

Related Articles