[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दोनों मुकुंदगढ़ के निजी बीएड कॉलेज के छात्र थे:मुकुंदगढ़ मंडी में ट्रोले ने बाइक सवार 2 छात्रों को कुचला, मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

दोनों मुकुंदगढ़ के निजी बीएड कॉलेज के छात्र थे:मुकुंदगढ़ मंडी में ट्रोले ने बाइक सवार 2 छात्रों को कुचला, मौत

दोनों मुकुंदगढ़ के निजी बीएड कॉलेज के छात्र थे:मुकुंदगढ़ मंडी में ट्रोले ने बाइक सवार 2 छात्रों को कुचला, मौत

मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ मंडी में लक्ष्मणगढ़ रोड पर पोरवाल सर्किल के निकट मंगलवार देर शाम एक ट्रोले ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रोला चालक ट्रोले को भगा ले गया, लेकिन पुलिस ने नाकाबंदी कर रात को ढिगाल टोल बूथ के पास से ट्रोले को जब्त कर लिया। हालांकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार जाटवाली निवासी रंजन (28) पुत्र राम प्रताप रोलन तथा ढाका का बास तेतरा मंडावा निवासी अंकित (29) पुत्र जयप्रकाश कस्बे के निजी बीएड कॉलेज में अध्ययनरत थे। वे बीएड इंटर्नशिप के लिए लक्ष्मणगढ़ के कोका की ढाणी स्कूल में गए हुए थे। वहां से वापस लौटते समय शाम करीब साढ़े सात बजे मंडी में पोरवाल सर्किल के पास पीछे से आ रहे ट्रोले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, इससे दोनों नीचे गिर पड़े और ट्रोले के पिछले टायर दोनों के ऊपर से गुजर गए। इससे दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर हैडकांस्टेबल जितेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शव सीएचसी की मोर्चरी में रखवाए हैं। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

हादसे के बाद ट्रोला चालक ट्रोला लेकर फरार हो गया, जिसे नाकाबंदी कर झुंझुनूं सदर पुलिस ने टोल के पास रुकवाया। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। देर रात ट्रोले को मुकुंदगढ़ थाने में लाया गया। पुलिस ट्रोला मालिक का पता लगाकर चालक की तलाश कर रही है। ट्रोले की चपेट में आए दोनों युवक मुकुंदगढ़ के निजी कॉलेज में बीएड कर रहे थे। दोनों सहपाठी थे। दोनों को इंटर्नशिप के लिए एक ही स्कूल मिला था। मंगलवार को दोनों बाइक पर साथ ही स्कूल गए थे। लक्ष्मणगढ़ के कोका की ढाणी के स्कूल में बीएड के लिए इंटर्नशिप के कागजात जमा करवाकर लौट रहे थे। इस दौरान मंडी में लक्ष्मणगढ़ रोड सर्किल पर हादसे के शिकार हो गए। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। इधर देर रात को परिजन भी थाने पहुंचे जहां दोनों परिवार के लोग गहरे सदमे में थे। एएसआई सकेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रोले को जब्त कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77