[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत:मजदूरी कर पैदल लौट रहा था घर, मंडाना के पास हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत:मजदूरी कर पैदल लौट रहा था घर, मंडाना के पास हुआ हादसा

अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत:मजदूरी कर पैदल लौट रहा था घर, मंडाना के पास हुआ हादसा

बबाई : बबाई थाना क्षेत्र के मंडाना के पास सोमवार रात को एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रहे राहगीर को टक्कर मार दी। इस दौरान हुए हादसे में राहगीर की मौत हो गई। आज सुबह मृतक के शव को खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल में लाया गया, जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करवाया गया।

एएसआई राजकुमार ने बताया कि ढाणी पुजारी वाली तन कालोटा का रहने वाला दिलीप सिंह (51) पुत्र मूल सिंह बबाई में किराना की दुकानों पर पल्लेदारी का काम करता था। वह अपने घर से बबाई किसी काम के लिए आया था। जब रात को वापस अपने घर पैदल ही लौट रहा था, तो मंडाना कालोटा सड़क पर भेरुजी की मंदिर के पास पहुंचा। तो पीछे से आई गाड़ी ने उसको टक्कर मार दी, जिससे वह घायल होकर सड़क किनारे ही गिर पड़ा।

अज्ञात वाहन की टक्कर से दिलीप सिंह की मौत हो गई।
अज्ञात वाहन की टक्कर से दिलीप सिंह की मौत हो गई।

इस दौरान सुबह आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा सड़क किनारे एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए। इस दौरान मृतक की पहचान पुजारी वाली ढाणी तन कालोटा निवासी दलील सिंह पुत्र मूल सिंह के रूप में हुई। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी जुटाई।

एएसआई ने बताया कि दिलीप सिंह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। जिसके एक लड़का अरविंद है जो पुणे में टाइल्स की मजदूरी का कार्य करता है। वही चार बेटियां शादीशुदा हैं। खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।

दिलीप के भाई महीपाल सिंह की ओर से अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ टक्कर मारने की रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने भाई की रिपोर्ट पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज से गाड़ी चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet