[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दूध के पैकेट पर दिखेगा नए CM का चेहरा:किताबों से हटेगा पूर्व मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का नाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दूध के पैकेट पर दिखेगा नए CM का चेहरा:किताबों से हटेगा पूर्व मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का नाम

दूध के पैकेट पर दिखेगा नए CM का चेहरा:किताबों से हटेगा पूर्व मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का नाम

झुंझुनूं : प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद सरकारी स्कूलों में बाल गोपाल योजना में मिलने वाले दूध के पैकेटों पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का फोटो हटाया जाएगा।

अगले माह से नए सीएम की दूध पैकेटों पर फोटो देखने को मिल सकती है। विधानसभा चुनाव के दौरान सरकारी स्कूलों में बाल गोपाल योजना में मिलने वाले दूध के पैकेटों को आचार संहिता के कारण स्टेपिलर किया गया था। इसमें पूर्व सीएम का फोटो था।

वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष ढ़ाका ने बताया कि जिले में सरकारी स्कूलों में दूध के पैकेटों का तीन माह का स्टॉक एक साथ आता है। अभी जिले की स्कूलों के लिए दिसम्बर तक दूध के पैकेट का स्टॉक है। स्कूलों की मांग के आधार पर बाल गोपाल योजना के तहत दूध पाउडर का ऑर्डर लिया जाता है।

सरकारी स्कूलों में सत्र 2023-24 का कोर्स वितरण कर दिया गया है। इन सभी पुस्तकों पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला का नाम अंकित है। नए सरकार के गठन के बाद आने वाले सत्र 2024-25 से नए सीएम और नए शिक्षा मंत्री का नाम अंकित होने की उम्मीद है। वहीं, शिक्षकों का कहना है कि आचार संहिता के बाद जिन विद्यार्थियों को पुस्तकों का वितरण किया, उन पुस्तकों के वितरण से पहले सीएम और शिक्षा मंत्री वाले पेज को हटा दिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22