[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीएम मोदी कल करेंगे विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ:पीरू सिंह स्कूल में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, दिखाया जाएगा पीएम मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पीएम मोदी कल करेंगे विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ:पीरू सिंह स्कूल में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, दिखाया जाएगा पीएम मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण

पीएम मोदी कल करेंगे विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ:पीरू सिंह स्कूल में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, दिखाया जाएगा पीएम मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण

झुंझुनूं : केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं इनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने, उनको लाभान्वित करने के देशभर में शुरु हो रही ”विकसित भारत संकल्प यात्रा ” का शुभारंभ पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली से करेंगे, जिसका सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय पर मेजर परमवीर पीरू सिंह सी.सै. स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में भी किया जाएगा। समारोह में सांसद नरेंद्र कुमार, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी समेत जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

जिला कलक्टर बचनेश अग्रवाल ने इस संबंध में शुक्रवार को संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर पूर्व तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिले में यात्रा के नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के सीईओ जवाहर चौधरी ने बताया कि शनिवार को पीएम मोदी के संबोधन के बाद जनप्रतिनिधि यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जिसके बाद शाम 4 बजे से ग्राम पंचायत श्योपुर में शिविर का आयोजन किया गया है, जो 17 दिसंबर यानी रविवार को भी जारी रखा जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

शिविर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की आयुष्मान भारत-पीएमजेएवाई, रसद विभाग की पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, ग्रामीण विकास विभाग की अन्त्योदय योजना एवं पीएम आवास योजना (ग्रामीण), पीएम उज्जवला योजना, उद्योग विभाग की पीएम विश्वकर्मा योजना, राजस्व विभाग की पीएम किसान सम्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग की पीएम पोषण योजना, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की हर घर जल- जल जीवन मिशन, पंचायतीराज विभाग की स्वामित्व योजना, जन धन योजना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की जीवन ज्योति योजना व सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना, कृषि विभाग की पीएम प्रणाम व नैनो फर्टीलाईजर्स योजना के लाभार्थियों के अनुभव साझा किए जाएंगे और वंचितों को लाभ दिलवाया जाएगा।

विकसित भारत पोर्टल पर ले सकते हैं ऑनलाईन शपथ डाऊनलोड किया जा सकेगा सर्टिफिकेट

जिलेवासी भारत को विकसित, आत्मनिर्भर बनाने की शपथ ऑनलाईन ले सकते हैं। जिला परिषद के सीईओ और विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी मुरारी शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के ऑनलाईन पोर्टल www.viksitbharatsankalp.gov.in पर यह शपथ ली जा सकती है। पोर्टल को स्क्रॉल करने पर मध्यभाग में ‘शपथ लेवें’ बटन पर क्लिक करने पर शपथ लेने का वेबपेज खुलेगा, जिस पर नाम, पता, मोबाइल नं, ईमेल आईडी इत्यादि जानकारी देने के बाद भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित बनाने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने और देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, देश की एकता को सुदृढ़ करने, देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने और नागरिक होने का कर्तव्य निभाने संबंधी शपथ पढ़ी जा सकती है। जिसे सबमिट करने के बाद मोबाइल पर ओटीपी (वन टाईम पासवर्ड) के जरिए शपथ का सर्टिफिकेट भी डाऊनलोड किया जा सकता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet