[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अब वसुंधरा राजे के पड़ोसी होंगे अशोक गहलोत:ज्यादातर मंत्रियों ने छोड़े घर-दफ्तर; नए मुख्यमंत्री और मिनिस्टर्स के लिए संवर रहा सचिवालय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अब वसुंधरा राजे के पड़ोसी होंगे अशोक गहलोत:ज्यादातर मंत्रियों ने छोड़े घर-दफ्तर; नए मुख्यमंत्री और मिनिस्टर्स के लिए संवर रहा सचिवालय

अब वसुंधरा राजे के पड़ोसी होंगे अशोक गहलोत:ज्यादातर मंत्रियों ने छोड़े घर-दफ्तर; नए मुख्यमंत्री और मिनिस्टर्स के लिए संवर रहा सचिवालय

जयपुर : प्रदेश में नई सरकार का आज शपथ ग्रहण है। ऐसे में पिछली सरकार के मंत्री-विधायकों को 2 फरवरी तक सरकारी बंगले खाली करने हैं। ऐसे में सिविल लाइंस, गांधीनगर, अस्पताल रोड स्थित सरकारी बंगलों से सामान समेटना शुरू कर दिया है। सचिवालय में पूर्व मंत्रियों के दफ्तर खाली हो चुके हैं। नए सीएम सहित दोनों उप मुख्यमंत्रियों के लिए चैंबर तैयार करने का काम गुरुवार देर रात तक जारी रहा। दोनों डिप्टी सीएम के ऑफिस मुख्य भवन में तैयार करवाए जा रहे हैं।

पांच साल बाद फिर आमने-सामने रहेंगे राजे-गहलोत!

पूर्व सीएम को सरकारी आवास आवंटन का प्रावधान है। वसुंधरा राजे 13 सिविल लाइंस में रहती हैं। उनके ठीक सामने सीपी जोशी का बंगला (49) है। अशोक गहलोत पहले इसी बंगले में रहते थे। बंगले पर मौजूद पुलिस कर्मी बोले, जोशी यहां से जाएंगे तब गहलोत रहने आएंगे। ऐसे में राजे-गहलोत पूर्व सीएम की हैसियत से पड़ोसी होंगे।

सचिवालय के भीतर रंग-रोगन का काम चल रहा है।
सचिवालय के भीतर रंग-रोगन का काम चल रहा है।

2 माह का मिलता है समय, आंजना ने नतीजे के दूसरे ही दिन बंगला छोड़ा

सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव मनमोहन गौड़ का कहना है, मुख्यमंत्री का इस्तीफा होने पर बंगला खाली करने के लिए नियमानुसार दो माह का समय मिलता है। यानी बंगले 2 फरवरी तक खाली करने होंगे।

कल्ला ने भी चुनाव से पहले ही बंगला खाली किया

सिविल लाइंस में पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने चुनाव परिणाम के दूसरे ही दिन बंगला खाली कर दिया। सालेह मोहम्मद ने भी सामान समेटना शुरू कर दिया। बीडी कल्ला भी चुनाव से पहले बंगला खाली कर चुके हैं। टीकाराम जूली, महेश जोशी, रघु शर्मा, अशोक चांदना, अर्जुन बामनिया का बंगला भी कमोबेश खाली हो चुका है। भंवरसिंह भाटी का बंगला भी खाली किया जा रहा है। गांधी नगर में परसादी मीणा बंगला खाली कर चुके हैं।

मुख्य भवन में पहली मंजिल पर डिप्टी सीएम के चैंबर

मुख्य भवन में दोनों डिप्टी सीएम के चैंबर तैयार हो रहे हैं। प्रथम व द्वितीय मंजिल पर मंत्रियों के 8 चैम्बर हैं। सूत्रों के अनुसार पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के कमरा नंबर 3104 में डिप्टी सीएम दीया कुमारी, प्रतापसिंह खचरियावास के चैंबर 2119 में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा बैठेंगे। मंत्री इच्छानुसार चयन कर सकेंगे।

सजावट के बीच बदली सचिवालय की रंगत

  • सीएमओ में तैयारियां पूरी कर ली गई जबकि सचिवालय में देर रात तक काम चला। सीएमओ के बाहर नए पौधे लगाए गए, अंदर रंग-रोगन हुआ।
  • सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव मनमोहन गौड़ का कहना है, सीएम का इस्तीफा होने पर 2 माह में बंगला खाली करना होता है। यानी बंगले 2 फरवरी तक छोड़ने होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet