[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फ्लिपकार्ट से ठगी के आरोपी को पिलानी पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोनी की एलईडी स्क्रीन की जगह थॉमसन कम्पनी की एलईडी डिलीवर कर दी थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

फ्लिपकार्ट से ठगी के आरोपी को पिलानी पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोनी की एलईडी स्क्रीन की जगह थॉमसन कम्पनी की एलईडी डिलीवर कर दी थी

फ्लिपकार्ट से ठगी के आरोपी को पिलानी पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोनी की एलईडी स्क्रीन की जगह थॉमसन कम्पनी की एलईडी डिलीवर कर दी थी

पिलानी : पिलानी पुलिस ने ठगी के एक मामले में कार्यवाही करते हुए कस्बे के एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने डिलिवरी कम्पनी के लिए काम करते हुए सोनी कम्पनी के 55″ एलईडी स्क्रीन की जगह थॉमसन कम्पनी की एलईडी डिलीवर कर दी थी।

थानाधिकारी नारायण सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि फ्लिपकार्ट कम्पनी की ओर से लोकल हब इंचार्ज जितेन्द्र कुमार ने 30 अक्टूबर को पिलानी थाने में एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी जिसमें बताया गया था कि ऑनलाइन ऑर्डर किए गए सोनी कम्पनी के 55″ एलईडी स्क्रीन की डिलीवरी के दौरान किसी ने धोखाधड़ी करते हुए स्क्रीन को बदल दिया और उसकी जगह कम मूल्य की दूसरी कम्पनी की एलईडी को डिलीवर किया है।

ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी में एलईडी बदल दी थी आरोपी ने

जितेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में जानकारी दी कि इस्माइलपुर निवासी अभिनव पारीक ने 7 अक्टूबर को 40 हजार रुपए कीमत की सोनी कम्पनी की एलईडी स्क्रीन का ऑर्डर किया था, जिसे 26 अक्टूबर को डिलीवर कर दिया गया था। एलईडी मंगवाने वाले उपभोक्ता अभिनव पारीक ने जब डिलीवर किए गए बॉक्स को खोल कर देखा तो उसमें थॉमसन कम्पनी की एलईडी निकली।

पुलिस ने प्रकरण की जांच करते हुए डिलीवरी करने वाले पिलानी के ही वार्ड नंबर 31, जनकपुरी निवासी पुरुषोत्तम उर्फ कपिल को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल एलईडी स्क्रीन को डिलीवर करने से पहले आरोपी ने डिलीवरी बॉक्स को खोल कर सोनी कम्पनी की एलईडी निकाल कर अपनी थॉमसन कम्पनी की एलईडी डाल दी थी।

पूछताछ के बाद सोनी कम्पनी की एलईडी को बरामद कर लिया गया है तथा आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी नारायण सिंह, हेड कॉन्स्टेबल ललित शर्मा, कॉन्स्टेबल धर्मेन्द्र तथा कॉन्स्टेबल संजय शामिल थे। आरोपी की गिरफ्तारी में विशेष योगदान हेड कॉन्स्टेबल ललित शर्मा का रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet