[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पठानकोट में सांसद सनी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर:BJP नेता को ढूंढने वाले को 50 हजार इनाम; लोग बोले- 2019 के बाद नहीं आए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पंजाबराजस्थानराज्य

पठानकोट में सांसद सनी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर:BJP नेता को ढूंढने वाले को 50 हजार इनाम; लोग बोले- 2019 के बाद नहीं आए

पठानकोट में सांसद सनी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर:BJP नेता को ढूंढने वाले को 50 हजार इनाम; लोग बोले- 2019 के बाद नहीं आए

पठानकोट : बॉलीवुड एक्टर और गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल के पठानकोट में गुमशुदगी के पोस्टर लगे हैं। इनमें सनी देओल को ढूंढकर लाने वाले के लिए 50 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया है। लोगों का आरोप है कि सांसद बनने के बाद वह यहां नजर नहीं आए। उन्होंने यहां कोई काम नहीं कराया।

लोगों ने बस स्टैंड और कई दूसरी जगह सनी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर राहगीरों को बांटे। उन्होंने ये पोस्टर पठानकोट बस स्टैंड से निकलने वाली बसों पर भी चिपकाए। लोग चाहते हैं कि उनकी बात उनके सांसद तक पहुंचे। इससे पहले भी सुजानपुर इलाके में सनी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर लगे थे। लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि इतना सबकुछ हो जाने के बाद भी BJP सांसद ने उनका दर्द जानने की कोशिश नहीं की। पिछले लगभग साढ़े 4 साल के दौरान सनी कभी अपने लोकसभा क्षेत्र में नहीं आए।

पंजाब के पठानकोट में लोगों ने बसों में सफर कर रहे लोगों को BJP सांसद सनी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर बांटे। लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि सनी पिछले साढ़े 4 साल में न तो अपने संसदीय हलके में आए और न ही यहां कोई काम करवाया। - Dainik Bhaskar
पंजाब के पठानकोट में लोगों ने बसों में सफर कर रहे लोगों को BJP सांसद सनी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर बांटे। लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि सनी पिछले साढ़े 4 साल में न तो अपने संसदीय हलके में आए और न ही यहां कोई काम करवाया।
पठानकोट में BJP सांसद सनी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर लगाने इलाके के लोग। लोगों का आरोप है कि 2019 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सनी कभी दोबारा यहां नहीं आए।
पठानकोट में BJP सांसद सनी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर लगाने इलाके के लोग। लोगों का आरोप है कि 2019 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सनी कभी दोबारा यहां नहीं आए।
पठानकोट के लोगों ने शहर में चलने वाले ऑटो पर भी BJP सांसद सनी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर लगाए।
पठानकोट के लोगों ने शहर में चलने वाले ऑटो पर भी BJP सांसद सनी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर लगाए।

BJP से दोबारा टिकट न देने की मांग
लोगों ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कोई भी पार्टी ऐसे लोगों को टिकट ना दें जिन्हें लोगों की फिक्र ही न हो। लोगों ने सनी देओल पर जनता को बेवकूफ बनाकर जीत हासिल करने का आरोप लगाया। लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि जो कोई भी BJP सांसद सनी देओल को खोजकर लाएगा, उसे इलाके के लोग मिलकर 50 हजार रूपए का इनाम देंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22