[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजोता में रक्तदान शिविर व एनसीसी ड्रिल नर्सरी का लोकार्पण हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजोता में रक्तदान शिविर व एनसीसी ड्रिल नर्सरी का लोकार्पण हुआ

राजोता में रक्तदान शिविर व एनसीसी ड्रिल नर्सरी का लोकार्पण हुआ

खेतड़ी : बी.एल.एम. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, राजोता में मंगलवार को शिक्षाविद् स्व.डॉ.बी.एल. मेहरड़ा आईएएस की चतुर्थ पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं एनसीसी ड्रिल नर्सरी लोकार्पण व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित मेहरड़ा ने की ।

सर्वप्रथम सभी आगंतुक अतिथियों ने बीएल मेहरड़ा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कर्नल जितेन्द्र कुमार (शौर्य चक्र), शालिनी राज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक थी । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित मेहरडा ने कहा कि बीएल मेहरड़ा ने खेतड़ी क्षेत्र के विकास के लिए कई शिक्षण संस्थान खोले ताकि क्षेत्र के लोगों को उच्च शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा था कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए युवाओं को शिक्षित होना अति आवश्यक है इसलिए उन्होंने क्षेत्र में कई शिक्षण संस्थान खोले।

कार्यक्रम के दौरान कवि हरीश हिंदुस्तानी के नेतृत्व में कवियों ने एक से बढ़कर एक हास्य रस,वीर रस, श्रृंगार रस व देशभक्ति कविता पाठ कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। रक्तदान शिविर में युवाओं ने भर चढ़कर हिस्सा लिया व भारद्वाज रक्त संग्रहण टीम ने 107 यूनिट रक्त संग्रहण किया।

इस कार्यक्रम के मौके पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सीताराम वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस गोकुल चंद सैनी, श्रवण दत्त नारनोलिया, उम्मेद सिंह निर्वाण ,शंकर लाल बबेरवाल, हरर्मेंद्र चनानिया, प्रोफेसर जगबीर राम,डॉक्टर छाजू राम मेहरडा, डॉ संतोष सैनी,नागरमल ढीकवाल आदि गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के आयोजक खेतड़ी विकास समिति अध्यक्ष विनोदरानी मेहरडा ने सभी आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन मोहित सक्सेना ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77