[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केंद्रीय माइनिंग सेक्रेटरी ने किया केसीसी प्रोजेक्ट का दौरा:प्रशासनिक भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की, प्रोजेक्ट के डवलपमेंट पर की चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

केंद्रीय माइनिंग सेक्रेटरी ने किया केसीसी प्रोजेक्ट का दौरा:प्रशासनिक भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की, प्रोजेक्ट के डवलपमेंट पर की चर्चा

केंद्रीय माइनिंग सेक्रेटरी ने किया केसीसी प्रोजेक्ट का दौरा:प्रशासनिक भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की, प्रोजेक्ट के डवलपमेंट पर की चर्चा

खेतड़ी नगर : खेतड़ी नगर के केसीसी प्रोजेक्ट का मंगलवार को केंद्रीय माइनिंग सेक्रेटरी ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक भवन में अधिकारियों की बैठक लेकर प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट को लेकर चर्चा की।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय माइनिंग सेक्रेटरी वीएल कांता राव एक दिवसीय दौरे पर खेतड़ी नगर आए। इस दौरान उन्होंने केसीसी प्रोजेक्ट के कॉपर और कोलिहान खदान का दौरा किया। वहां उन्होंने राजस्थान सरकार के माइनिंग अधिकारियों और प्रोजेक्ट के अधिकारियों से वार्ता कर खदानों और कंसंट्रेट प्लांट के डेवलपमेंट को लेकर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड केंद्र सरकार का प्रोजेक्ट है, जो संयंत्र खेतड़ी नगर में लगा हुआ है। प्रोजेक्ट ने देश की प्रगति के लिए पूर्व में काफी आयाम स्थापित किए थे। आज भी कॉपर प्रोजेक्ट के अधीन कार्य चल रहा है, जहां उत्पादन की क्षमता को लेकर बेहतर नीतियों पर कार्य किया जा रहा है। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड यहां के लोगों के लिए रोजगार का सबसे बड़ा साधन बना हुआ है।

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में वर्तमान समय में निजी कंपनियों के माध्यम से कार्य करवाए जा रहे हैं, जिसमें अनेक लोग आज भी कार्य कर रहे हैं। कॉपर प्रोजेक्ट का काम जमीन के नीचे से होता है। ऐसे में प्रोजेक्ट में काम करने वाले कर्मचारियों को अपनी सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए। इस दौरान केसीसी महाप्रबंधक जीडी गुप्ता की ओर से कॉपर प्रोजेक्ट को लेकर आवश्यक जानकारी मुहैया करवाई गई। इससे पूर्व उन्होंने खेतड़ी नगर के डायरेक्टर बंगले में भी उपखंड स्तर के अधिकारियों के साथ वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान माइनिंग सेक्रेटरी ने डीबी में पौधारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाने का आह्वान किया।

इस मौके पर जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज,आर एस सजवान, विपिन शर्मा, रिचा भटनागर, एसडीएम जय सिंह चौधरी, तहसीलदार विवेक कटारिया, कोलिहान खदान प्रबंधक एके शर्मा, डॉ गोपाल राठी, विनायक साहू, एमई धर्मसिंह मीणा, पूनम, थानाधिकारी गोपाल सिंह थालौर सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77