[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में सुरक्षाबलों ने फ्लैग मार्च निकाला:चुनाव परिणाम के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में सुरक्षाबलों ने फ्लैग मार्च निकाला:चुनाव परिणाम के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की

खेतड़ी में सुरक्षाबलों ने फ्लैग मार्च निकाला:चुनाव परिणाम के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की

खेतड़ी : खेतड़ी और खेतड़ीनगर पुलिस ने शुक्रवार को चुनाव परिणाम को लेकर कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने आमजन से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

डीएसपी सतीश वर्मा ने बताया कि खेतड़ी विधानसभा के अधिकांश क्षेत्र में प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण चुनाव करवाए गए है। तीन दिसंबर को चुनाव का परिणाम आने वाला है। परिणाम के दौरान क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए प्रशासन की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है। इसके अलावा खेतड़ी विधानसभा का क्षेत्र हरियाणा सीमा से सटा होने के कारण पुलिस की ओर से भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

चुनाव के दौरान 25 नवंबर को खेतड़ी विधानसभा के संजय नगर पंचायत के बड़वाला बूथ पर हुए झगड़े के बाद दोनों पक्षों को बैठक समझाइए की गई है। इसके अलावा रेंज आईजी सत्येन्द्र सिंह ने भी खेतड़ी का दौरा कर थाने में प्रत्याशियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को अपने समर्थकों को भाईचारे की भावना बनाते हुए शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग करने की अपील जारी करवाई गई है। कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर आपस में भड़काने का काम किया जा रहा है। ऐसे लोगों पर पुलिस की विशेष निगरानी की जा रही है। चुनाव परिणाम के दौरान यदि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या किसी प्रकार का हुड़दंग करता पाया गया तो उसके खिलाफ पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान पुलिस, आरएसी व ईआरटी की टुकड़ी की ओर से खेतड़ीनगर थाना क्षेत्र के खरखड़ा, जसरापुर, लोयल, पावटा, मानोता जाटान, देवता, तातीजा, बाढ़ा की ढाणी सहित विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भी फ्लैग मार्च निकालकर चुनाव परिणाम के दौरान शांति बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर सीआई आसाराम गुर्जर, थानाधिकारी गोपाल सिंह थालौर, एएसआई रमेश कुमार, राजेंद्र सिंह, कैलाश चंद, एचसी राजेश कुमार, महीपाल सिंह, मनीष कुमार, अमरचंद, राजवीर सिंह, अशोक कुमार सहित अनेक पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet